Home
Computer

टैबलेट पर महिलाओं को 4,000 रुपए का डिस्‍काउंट

टैबलेट पर महिलाओं को 4,000 रुपए का डिस्‍काउंट

अगर आप कम बजट की वजह से टैबलेट नहीं खरीद पा रहीं हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। कंप्यूटर निर्माता कंपनी मिलाग्रो ने कुछ समय पहले 13,990 रुपए में वुमेन टैबटॉप टेबलेट बाजार में उतारा था जो विशेष रूप से महिलाओं को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन किया गया था। मगर इस समय कंपनी वुमेन टैबटॉप पर 4,000 रुपए का आकर्षक डिस्‍काउंट दे रही है। डिस्‍काउंट के बाद टैबलेट बाजार में 9990 रुपए में मिल रहा है।

मिलाग्रो वुमेन टैबटॉप में 3 जी की सुविधा के अलावा वाई-फाई मॉडम की सुविधा दी गई है।इसके साथ इसमें आप वीडियो कालिंग और फास्ट सर्फिग का मजा भी ले सकते हैं। इसमें 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी है और 32 जीबी तक आप इसकी मैमोरी को बढ़ा सकते हैं। वुमेन टेबटॉप में 1 जीबी रैम के साथ एंड्रायड 2.3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर फास्‍ट परफार्मेंस देता है। इसका बैट्री बैकप भी 8 घंटे का है। तो फिर देर मत करिए अगर आप एक प्रोफेशनल वुमेन है तो आज ही मिलाग्रो के आकर्षक ऑफर का लाभ उठाइए और ले आइए मिलाग्रों का नया 7 इंच टैबटॉप।

मिलाग्रो वुमेन टैबटॉप में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 1.2 गीगा हर्ट का प्रोसेसर

  • एंड्रॉयड 2.3 ओएस

  • 1 जीबी की डीडीआर 3 रैम

  • 7 इंच टच स्‍क्रीन

  • मल्‍टीटच सपोर्ट 8 जीबी इंटरनल मैमोरी

  • मैमोरी स्‍लॉट

  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी

  • 8 घंटे का बैटरी बैकप

  • कीमत- 13,990

  • डिस्‍काउंट- 4000 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X