Home
Computer

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप भारत में Intel प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

Samsung ने अपना एक और नया लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे Samsung Galaxy Book 4 के नाम से जाना जाएगा। सैमसंग ने अपने नए लैपटॉप को intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जो Galaxy Book 4 AI फीचर्स के साथ आता है। यह फीचर वीडियो एडिटिंग और फोटो रीमास्टरिंग में काफी मदद करता है।

गौरतलब है कि, इससे पहले कंपनी ने Samsung Galaxy Book 4 Pro, Samsung Galaxy Book 4 360 और Samsung Galaxy Book 4 360 को लॉन्च किया था। यह नया लैपटॉप भी इसी लाइनअप में जुड़ गया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप भारत में Intel प्रोसेसर के साथ  लॉन्च

Samsung Galaxy Book 4 कीमत व उपब्धता: Samsung Galaxy Book 4 को 70,990 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ भारत में पेश किया गया है।

आपको बता दें, Galaxy Book 4 का Intel Core 7 को 16GB रैम के साथ लाया गया है, जिसकी कीमत 85,990 रुपये है। इसके सभी वेरिएंट्स को आप ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप भारत में Intel प्रोसेसर के साथ  लॉन्च

यह लैपटॉप सैमसंग इंडिया वेबसाइट, प्रमुख ऑनलाइन स्टोर और कुछ रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहकों इसे 24 महीने तक की No-Cost EMI का भी ऑप्शन पर भी ले सकते हैं।

Samsung ने अपने जारी प्रेस नोट में ऐलान किया है कि, Galaxy Book 4 खरीदने वाले कस्टमर्स इस पर 5,000 रुपये तक के बैंक कैशबैक ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है। वहीं इसे अगर स्टूडेंट खरीदते हैं, तो वह उन्हें अतिरिक्त 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप भारत में Intel प्रोसेसर के साथ  लॉन्च

Samsung Galaxy Book 4 स्पेक्स: सैमसंग का नया लैपटॉप Galaxy Book 4 में आपको 15.6 इंच की फुल-एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) एलईडी एंटी-ग्लेयर स्क्रीन मिल रही है। इसे Intel Core 7 प्रोसेसर 150U CPU के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 16GB तक LPDDR4x रैम और 512GB NVMe SSD स्टोरेज दिया गया है, हालांकि, यूजर इसे 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। आपको बता दें, इस लैपटॉप में Windows 11 Home प्री-इंस्टॉल है।

Galaxy Book 4 में बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको 54Wh की बैटरी मिलेगी, जो USB टाइप-C पोर्ट के जरिए 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग का यह नया लैपटॉप Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा।

इसके अलावा इस लैपटॉप में AI-समर्थित फोटो रीमास्टर टूल दिया गया है, जो यूजर्स को पुरानी फोटो को रीस्टोर करने या लो-क्वालिटी तस्वीरों को रीमास्टर करने की परमिशन देता है।

इसके साथ ही इसमें इनबिल्ट गैलेक्सी वीडियो एडिटर भी दिया गया है। दरअसल यह फीचर 720p इनबिल्ट कैमरे के बजाय सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर वेबकैम के रूप में कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करता है। सिक्योरिटी के लिए आपको इस नए लैपटॉप में फिंगरप्रिंट रीडर मिलेगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऑडियो जैक और एक RJ45 (लैन) स्लॉट, एक एचडीएमआई, दो यूएसबी टाइप-सी और दो यूएसबी 3.2 पोर्ट के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर दिया गया है। डाइमेशन की बात करें तो Galaxy Book 4 का वजन 1.55 किलोग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy book 4 in india launched with intel core 7 cpu check price availability specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X