Samsung का ये लेटेस्ट लैपटॉप भारतीय बाजार में मचाएगा गदर, जानिएं कीमत से लेकर खासियत
Samsung ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया लैपटॉप लॉन्च किया है। जिसे Galaxy Book 4 Ultra के नाम से पेश किया गया है। सैमसंग का यह लैपटॉप Galaxy Book 4 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है, जिसे कंपनी ने पिछले साल दिसंबर 2023 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था।
परफॉर्मेंस के इस लैपटॉप में आपको इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU मिलता है। इससे पहले कंपनी ने भारत में Samsung Galaxy Book 4, Galaxy Book 4 360, Galaxy Book 4 Pro और Galaxy Book 4 Pro 360 को इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया था और अब इसके टॉप मॉडल को भी उपलब्ध करा दिया गया है।

Samsung Galaxy Book 4 Ultra स्पेक्स- सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 अल्ट्रा में आपको 16 इंच का WQXGA+ (2,880 x 1,800 पिक्सल्स) टच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जो 400 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है।
सैमसंग का यह लेटेस्ट लैपटॉप विंडोज 11 होम पर संचालित होता है। इसमें ब्रांड ने इंटेल कोर अल्ट्रा 9 CPU दिया है। जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 4070 GPU पेयर मिलता है। साथ ही 32GB तक रैम और 1 TB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रहा है।

इसके अलावा Galaxy Book 4 Ultra में आपको डॉल्बी-एटमॉस सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स और डुअल माइक्रोफोन्स भी मिल रहा है। लैपटॉप में थंडरबोल्ट 4, एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट का भी ऑप्शन कंपनी दे रही है।
इसमें फुल एचडी वेबकैम और बैकलिट न्यूमैरिक कीबोर्ड दिया गया है। साथ ही साथ एक HDMI 2.1 पोर्ट, एसडी कार्ड स्लॉट और ऑडियो जैक का भी ऑप्शन यूजर्स को मिलेगा।
इसे पावर देने के लिए सैमसंग के इस लैपटॉप में 76Wh की बैटरी शामिल की गई है, जो यूएसबी टाइप-सी अैडप्टर के साथ 140W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। यह लैपटॉप 1.86 किलोग्राम का है।
Samsung Galaxy Book 4 Ultra भारत में कीमत व उपलब्धता- कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 अल्ट्रा की कीमत 16GB रैम और Nvidia GeForce RTX 4050 GPU के साथ Intel Core Ultra 7 CPU वेरिएंट के लिए 2,33,990 रुपये तय की गई है। वहीं 32GB रैम और Nvidia GeForce RTX 4070 GPU के साथ Intel Core Ultra 9 CPU वर्जन की कीमत 2,81,990 रुपये है।
इसे ग्राहक Croma और Samsung इंडिया की वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं। कलर की बात करें तो इसे ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। ऑफर्स की बात की जाए तो अगर ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से इस लैपटॉप की खरीदारी करता है, तो वह इस पर 12,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट लाभ ले सकता है। इसके साथ ही एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ऑप्शन आपको इस पर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








