Home
Computer

Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप हुआ लॉन्च, AI फीचर्स के साथ शामिल हैं कई खूबियां

सैमसंग कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए Galaxy AI वाला लैपटॉप लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी ने नया लैपटॉप Samsung Galaxy Book 5 Pro लॉन्च कर दिया है। इसमें नया इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज 2 प्रोसेसर दिया गया है।

इस लैपटॉप की खास बात यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा, जो कि माइक्रोसॉफ्ट के Capilot+ प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सैमसंग के AI सूट Galaxy AI का फायदा उठाते हैं।

Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy Book 5 Pro की खासियत

कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक सेल की डेट की जानकारी पाने के लिए और डिस्काउंट कूपन पाने के लिए साइन अप कर सकते हैं। वहीं, ग्राहक इस लैपटॉप को दो कलर ऑप्शन- ग्रे और सिल्वर में खरीद सकते हैं।

इसे कंपनी दो साइज 14 इंच और 16 इंच में लेकर आई है। यह डायनामिक एमोलेड 2x टचस्क्रीन डिस्प्ले से लैस है, जिसके ऊपर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग और विजन बूस्टर फीचर का सपोर्ट भी मिलेगा। Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर सीरीज 2 के साथ-साथ डेडिकेटेड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) से लैस है, जो कि पर सेकंड TOPS तक को सपोर्ट करता है।

NPU के चलते ये नया लैपटॉप AI फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट का Capilot+ पीसी मौजूद है और Galaxy AI सूट भी शामिल। इसमें AI सिलेक्ट फंक्शन भी उपलब्ध है, जो कि सर्किल टू सर्च फीचर के जैसा ही एक विजुअल लुकअप फीचर है। इस फीचर की मदद से यूजर्स स्क्रीन के किसी हिस्से को सर्किल करके या उसपर ड्रॉ करके हाइलाइट कर सकते हैं और उसे वेब पर सर्च कर सकते हैं।

इतना ही नहीं लैपटॉप OCR तक पहुंचने के लिए NPU को टैप करता है, जिससे वे पिक्चर्स से टेक्स्ट को सिलेक्ट कर सकते है और उन पर सर्किल कर QR कोड स्कैन कर सकते हैं। इसमें फोटो रीमास्टर फीचर भी है, जो कि पुरानी पिक्चर्स को हाई-डेफिनिशन रिजॉल्यूशन में परिवर्तित कर सकता है।

Samsung Galaxy Book 5 Pro बैटरी लाइफ

इस लेटेस्ट लैपटॉप में स्टैगर्ड HDR टेक्नोलॉजी वाला वेबकैम, क्वाड स्पीकर सेटअप और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें लंबी बैटरी लाइफ भी ऑफर की जा रही है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 25 घंटे तक चल सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए यह लैपटॉप थंडरबोल्ट 4, HDMI 2.1, USB Type-A-Port, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung company has launched a laptop with Galaxy AI for its users. Let us tell you that the company has launched a new laptop Samsung Galaxy Book 5 Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X