सैमसंग गैलेक्सी टैब 2 और रिलायंस 3जी टैब वी9ए में कौन सा टैबलेट लेना पसंद करेंगे आप?

भारतीय बाजार में लो कॉस्ट मोबाइल फोन में तो घमासान चल ही रहा था लेकिन अब टैबलेट में भी कंप्टीशन शरु हो चुका है। रिलायंस, सैमसंग, सोनी के अलावा कई टैबलेट मैन्यूफैक्चर इस समय ज्यादा फीचरों के साथ लो कॉस्ट टैबलेट बनाने में लगे हुए हैं।
जिसमें से रिलायंस कंम्यूनिकेशन भारत की जानी मानी कंपनी है जिसने कुछ समय पहले 3जी टैबलेट लांच किया था। वहीं दूसरी ओंर सैमसंग गैलेक्सी टैब 2 7.0 भी भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जा रहा है। तो आइए जानते है दोनों टैबलेट में दिए गए फीचरों के बारे में,
आकार और भार
गैलेक्सी टैब 2 7.0 का आकार 193.7 x 122.4 x 10.5 एमएम है और भार 344 ग्राम है जिसके मुकाबले 3जी टैब V9A का आकार 192.8 x 121.8 x 12.75 और भार 402 ग्राम है।
डिस्प्ले
दोनों टैबलेट में 7 इंच की डब्लूवीजीए एलसीडी टच स्क्रीन दी गई है जो 1024 x 600 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर
गैलेक्सी टैबलेट 2 7.0 में ड्युल कोर 1गीगाहर्ट प्रोसेसर दिया गया है, वहीं 3जी टैब में वी 9ए 1.4 गीगाहर्ट का प्रोसेसर इनबिल्ड है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
गैलेक्सी टैब 2 7.0 में एंड्रॉएड आईस्क्रीम सैंडविच ओएएस दिया गया है जो रिलायंस 3जी टैबलेट के 2.3 जिंजरब्रेड ओएस के मुकाबले लेटेस्ट है।
कैमरा
गैलेक्सी टैब 2 7.0 में 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट फेसिंग वीजीए कैमरा दिया गया है जिससे आप वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओंर 3जी V9A टैब में 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट केमरा मौजूद है।
मैमोरी
गैलेक्सी टैब 2 में 16 जीबी की इंटरल मैमोरी के साथ 1 जीबी रैम दी गई है। वहीं दूसरी ओंर 3जी टैब वी9ए में 4जीबी की इंटरनल मैमोरी और 512 एमबी की रैम दी गई है। जबकि दोनों टैबलेट में 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी ऑप्शन मौजूद है।
कनेक्टीविटी
कनेक्टीविटी ऑप्शनों में नजर डालें तो दोनों टैबलेटों में वाईफाई, 3जी, एसएसपीडीए, ब्लूटूथ, माइक्रोयूएसबी 2.0 का फीचर दिया गया है।
बैटरी
गैलेक्सी टैब 2 में 4,000 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 1,080 घंटो का स्टैंडबॉय टाइम और 20 घंटो का टॉक टाइम प्रोवाइड करती है। रिलायंस 3जी टैब में 3,400 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है।
कीमत
गैलेक्सी टैब 2 बाजार में 19,500 रुपए में उपलब्ध है जिसके मुकाबले रिलायंस 3जी टैब V9A की कीमत 14,000 रुपए है। मतलब अगर आप का बजट थोड़ा कम है तो रिलायंस 3जी टैबलेट आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा लेकिन अगर आप लेटेस्ट ओएस के साथ ज्यादा फीचरों का मजा लेना चाहते हैं तो गैलेक्सी टैब 2 चुनें।


Click it and Unblock the Notifications








