Home
Computer

जल्‍द आ रहा है सैमसंग का नया गैलेक्‍सी टैब 7

By Super
जल्‍द आ रहा है सैमसंग का नया गैलेक्‍सी टैब 7
सैमसंग ने हाल के कुछ वर्षों के दौरान पीसी बाजार में अपने हाई क्‍वालिटी उत्‍पादों की वजह से अच्‍छी पकड़ बना ली है, सैमसंग टैब और स्‍मार्टफोन के क्षेत्र में नोकिया और एलजी जैसे बड़े ब्रांडों को पीछे कर चुका है। सैमंसग जल्‍द आपके लिए एक नया टैबलेट बाजार में पेश करने वाला है। सैमसंग के नए गैलेक्‍सी टैब 7 में अपग्रेडे आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। इसके अलावा टैब में कई मल्‍टीमीडिया फीचरों को भी बढ़ाया गया है।

नए टैब की डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। 7 इंच की एलसीडी स्‍क्रीन के साथ नए टैबलेट में 1.2 गीगाहर्ट का ड्यूलकोर प्रोसेसर इनबिल्‍ड है, सैमसंग ने इसमें 3.2 वर्जन का हनिकांब एंड्राएड ओएस प्‍लेटफार्म दिया है। मूवी और वीडियो देखने के दौरान टैब की पिक्‍चर क्‍वालिटी आपको हैरान कर देगी। टैब की स्‍क्रीन 1080 पिक्‍सल का हाईडेफिनेशन सपोर्ट करती है साथ में वीडियों रिकार्डिंग के लिए 720 पिक्‍सल का सपोर्ट दिया गया है।

मल्‍टीफार्मेट आडियो और वीडियो फाइल सपोर्ट के साथ टैब में 3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अगर आप रात में फोटो कैपचरिंग और वीडियो रिकार्डिंग करना चाहते है तो टैब में लिड लाइट की सुविधा मौजूद है। ब्‍लूटूथ और वाईफाई का फीचर तो अब ज्‍यादातर टैब में कंपनियां प्रोवाइड करा रहीं है जो सैमसंग के टैब 7 में भी है मगर सैमसंग ने नए टैब में एसेलरोमीटर सेंसर और डिजिटल कंपास का फीचर जरूर बाजार में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

अगर मैमोरी की बात करें तो टैब में 1 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है अगर आप मैमोरी एक्‍पेंड करना चाहते है तो टैब में माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट का ऑप्‍शन मौजूद है। इसके अलावा टैब में जीमेल, यूट्यूब, एडॉब फ्लैश प्‍लेयर, गूगल टॉक जैसे कई अन्‍य फीचर दिए गए हैं। सुत्रों के अनुसार कंपनी अपने नए टैब को 21,000 रूपए में लांच कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्‍सी टैब 7 के फीचरों पर एक नजर

  • 7 इंच की एलसीडी स्‍क्रीन
  • 32 जीबी इंटरनल मैमोरी
  • 3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा
  • 1.2 गीगाहर्ट का ड्यूलकोर प्रोसेसर
  • 1 जीबी रैम
  • 3.2 वर्जन का हनिकांब एंड्राएड ओएस प्‍लेटफार्म
  • 1080 पिक्‍सल हाईडेफिनेशन सपोर्ट
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X