Home
Computer

कौन बेहतर है सैमसंग गैलेक्‍सी टैब या फिर ब्‍लैकबेरी प्‍लेबुक?

By Super
कौन बेहतर है सैमसंग गैलेक्‍सी टैब या फिर ब्‍लैकबेरी प्‍लेबुक?
सैमसंग और ब्‍लैकबेरी, पीसी बाजार की दो दिग्‍गज कंपनियां है ब्‍लैकबेरी अपने आप में ही लक्‍जरी नाम है वहीं सैमसंग ने हर वर्ग को ध्‍यान में रख कर अपने गैजेटों को भारतीय बाजार में पेश किया है। इस समय लोगों के बीच जिस चीज का सबसे ज्‍यादा क्रेज है वह है टैबलेट, दोनों कंपनियों के टैब बाजार में मौजूद है। सैमसंग के गैलेक्‍सी टैब को बाजार में इतना पसंद किया गया है कि बाजार में इसकी रिर्काड तोड़ बिक्री हुई है।

ब्‍लैकबेरी में कुछ ऐसे यूनीक फीचर दिए गए है जिससे बाजार में इसकी एक अपनी खास पहचान है। मगर इन दोनों में से आपको कोई एक चुनना हों तो कैसे चुनेगें चिंता मत करिए हम आपको बताते है।इन शानदार टैब के फीचरों के बारे में, सैमसंग पी 1000 गैलेक्‍सी टैब में टच गोरिल्‍ला ग्‍लास डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो आपको साफ पिक्‍चर क्‍वालिटी के अलावा नार्मल डिस्‍पले से बेहतर टच देता है। इसके अलावा टैब में ऑटो टर्नऑफ के लिए प्राक्‍सीमिटी सेंसर और ऑटो रोटेट स्‍क्रीन के लिए एसलरोमीटी सेंसर दिए गए हैं।

ब्‍लैकबेरी की प्‍लेबुक का स्‍क्रीन साइज 7 इंच है जो 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करती है अगर रेज्‍ल्‍यूलूशन की बात करें तो प्‍लेबुक में 600 X 1024 का रेज्‍यूलूशन सपोर्ट दिया गया है जो सैमसंग गेलेक्‍सी टैब से ज्‍यादा बेहतर है। इसके अलाव प्‍लेबुक में सैमसंग गैलेक्‍सी की तरह जायरो, प्राक्‍सीमिटी और एसलरोमीटर सेंसर के फीचर दिए गए हैं। सैमसंग गैलेक्‍सी में 512 एमबी इंटरनल मैमोरी के साथ 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी के लिए माइक्रो कार्ड स्‍लॉट का आप्‍शन मौजूद है। जबकी प्‍लेबुक में एक्‍सटर्नल मैमोरी की सुविधा नहीं दी गई है इसका मतलब यह नहीं प्‍लेबुक कर इंटनरल मैमारी कम होगी।

बाजार में प्‍लेबुक 16 जीबी, 32जीबी और 64 जीबी मैमोरी ऑपशन के साथ उपलब्‍ध है। प्‍लेबुक में सैमसंग के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्‍सी में 3.5 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ ऑटो फोकस, जियो टेगिंग और लिड लाइट का फीचर है, वहीं प्‍लेबुक में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो 2592 X 1944 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है।

दोंनों टैब में वीडियों कालिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद है। सैमसंग गैलेक्‍सी टैब में 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है वहीं प्‍लेबुक में 3मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। दोनों टैब में सबसे अहम है इनके आपरेटिंग सिस्‍टम ब्‍लैकबेरी की प्‍लेबुक अपने आपरेटिग सिस्‍टम पर वर्क करती है, जबकि सैमसंग गैलेक्‍सी में एंड्राएड का 2.2 फ्रोयो वर्जन दिया गया है।

सैमसंग और ब्‍लैकबेरी की कीमत ही इनकी सबसे बड़ी खासियत और अन्‍तर भी है जो भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे ज्‍यादा अहम भी है। बाजार में ब्‍लैकबेरी की प्‍लेबुक जहां 38,000 रूपए अनुमानित है जो इसकी मैमोरी के हिसाब से अलग अलग हो सकती है। वहीं सैमसंग का गैलेक्‍सी टैब प्‍लेबुक के मुकाबले 27,000 रूपए में आपको मिल जाएगा ।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X