Home
Computer

Samsung ने पेश किया सबसे दमदार लैपटॉप Samsung Galaxy Book4 Ultra, जानें डिटेल्स

Samsung लगातार अपने प्रोडक्ट्स भारतीय मार्केट में उतार रहा है। अब कंपनी ने भारत में सबसे पावरफुल लैपटॉप Samsung Galaxy Book4 Ultra को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस दमदार लैपटॉप को AI फीचर के साथ पेश किया है।

बता दें कि पावरफुल होने के साथ ही Samsung Galaxy Book4 Ultra सबसे महंगा लैपटॉप है। इसके पीछे की वजह यह है कि इस लैपटॉप में पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए Intel के सबसे लेटेस्ट कोर अल्ट्रा प्रोसेसर को जोड़ा गया है।

Samsung ने पेश किया सबसे दमदार लैपटॉप Samsung Galaxy Book4 Ultra

Samsung Galaxy Book4 Ultra की खासियत

Samsung का दावा है कि Samsung Galaxy Book4 Ultra में अब तक का सबसे इंटेलिजेंट लैपटॉप है। इसमें आपको Intel Core Ultra 9 और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर को चुनने का विकल्प मिलता है।

लैपटॉप में दमदार परफॉर्मेंस के लिए NVIDIA GeForce RTX ग्राफिक कार्ड का साथ भी मिलेगा। इस लैपटॉप के साथ 32GB तक की रैम और 1TB SSD स्टोरेज की सुविधा मिलेगी।

Samsung Galaxy Book4 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy Book4 Ultra में 3K रिजॉल्यूशन और 400nits ब्राइटनेस के साथ 16 इंच का टच एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। लैपटॉप में आपको 76Wh की बैटरी मिलेगी, जिसे 140W USB Type-C चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है।

इस लैपटॉप में स्टूडियो क्वालिटी के डुअल माइक्रोफोन, डॉल्बी एटमॉस प्लेबैक के साथ AKG क्वाड स्पीकर और हाई-डेफिनेशन वेब कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें Wi-Fi 6E, Blutooth 5.3, Thundervolt 4 और HDMI 2.1 जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

Samsung Galaxy Book4 Ultra की कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने Samsung Galaxy Book4 Ultra को 2,33,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। आप इस लैपटॉप को Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और कुछ चुने ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यह आपको मूनस्टोन ग्रे फिनिश में मिलेगा।

वहीं इस लैपटॉप को HDFC Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से सैमसंग की वेबसाइट पर लैपटॉप को खरीदने के दौरान 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा साइट पर बोनस और नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन भी मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung introduced the most powerful laptop Samsung Galaxy Book4 Ultra, know the details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X