Samsung ने पेश की स्मार्ट मॉनीटर 2024 की लाइनअप, AI के साथ जोड़ी अनेकों सुविधाएं
भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड Samsung ने अपने 2024 की नई लाइनअप पेश की है, इनमें Odyssey OLED Gaming Monitor, Smart Monitors और Viewfinity Monitors शामिल हैं। यह मॉनीटर्स AI क्षमताओं से लैस है।
ये मॉनीटर्स मॉडर्न एक्सपीरियंस और AI क्षमताओं के साथ ग्राहकों के लिए नई संभावनाओं को लेकर आएंगे। कंपनी ने इन मॉनीटर्स को कई एडवांस सुविधाओं से कनेक्ट किया है। इनमें Samsung OLED Safeguard+ टेक्निक शामिल है, जो कि मॉनीटर को बर्न-इन से बचाती है।

जानें Samsung के इन मॉनीटर्स की खासियत
Samsung Monitor M8 में 32 इंच की 4K UHD डिस्प्ले दी गई है, जो कि AI द्वारा पावर्ड नए फीचर्स से लैस है। इसमें NQM AI प्रोसेसर जोड़ा गया है, जो कि लोअर रिजॉल्यूशन कंटेंट को लगभग 4K में अपस्केल करता है। इसके साथ ही एक्टिव वॉयस एम्पलिफायर प्रो बैकग्राउंड को एनालिस कर यूजर के कंटेंट में डॉयलॉग्स को ऑप्टिमाइज करता है। Viewfinity Monitors की बात करें तो इसका नया लाइनअप क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए अनुकूल है।
Samsung Smart Monitor की कीमत
Odyssey OLED G6 Gaming Monitor को शुरुआती कीमत 92,399 रुपये है। Smart Monitor सीरीज की कीमत को 15,399 रुपये रखा गया है और Viewfinity Monitors की कीमत 21,499 रुपये से शुरू है।
कहां से खरीद सकते हैं Samsung Smart Monitor
सैमसंग के ये सभी मॉनीटर्स Samsung के ई-स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। ग्राहक इन मॉनीटर्स को Samsung की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर Samsung शॉप, Amazon, Flipkart और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।
वहीं अगर आप इन मॉनीटर्स को सैमसंग के ई-स्टोर से 11 जून तक ऑर्डर करते हैं तो Odyssey OLED G6 और Smart Monitor सीरीज पर आपको नो-कॉस्ट ईएमआई और 2,750 रुपये तक का इंस्टेंट कार्ड डिस्काउंट भी मिलेगा। Samsung Monitor M8 को खरीदने पर आपको इसके साथ सैमसंग साउंड बार मुफ्त में मिलेगा।
Odyssey OLED G6 की खरीद पर आपको सैंमसंग गैलेक्सी बड्स 2 प्रो भी मिलेगा। अगर आप इन मॉनीटर्स को Amazon और Flipkart से खरीदते हैं तो इन मॉडल्स पर आपको लगभग 11,000 रुपये तक की छूट भी ऑफर की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







