Home
Computer

सैमसंग पेश करेगा 23 इंच का टच स्‍क्रीन पीसी

By Super
सैमसंग पेश करेगा 23 इंच का टच स्‍क्रीन पीसी
सैमसंग कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रानिक उत्‍पाद बनाने वाली नंबर वन कंपनी है। फोन बाजार में भी सैमसंग ने अपनी अच्‍छी पकड़ बना ली है। अब कंपनी पीसी की मांग को देखते हुए कम कीमत में हाई क्‍वालिटी के पीसी लांच करने पर विचार कर रही है। सैमसंग ने अपनी 7 सीरीज के अतंर्गत ऑल इन वन पीसी लांच करेगा सबसे पहले इस नए पीसी को यूएस में लांच किया जाएगा बाद में यह पूरी दुनियां के बाजारों में उपलब्‍ध होगा।

सैमसंग 7 सीरीज के ऑल इन वन पीसी में 23 इंच का बड़ा स्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले दिया गयाहै जो 1920*1080 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा पीसी में बैक लिड लाइट का फीचर भी मौजूद है। सैमसंग के नए पीसी में आप टच स्‍क्रीन का मजा भी ले सकते है जिसकी टच सेंस क्‍वालिटी काफी फाइन है।

पीसी में फास्‍ट परफार्मेंस के लिए इंटल का कोर आई 5 प्रोसेसर दिया गया है। पीसी में दी गई 8 जीबी रैम से इसकी प्रोसेसिंग पावर दुगनी हो जाती है। यूजर फ्रेंडली होने के कारण ऑल इन वन पीसी में विडों 7 आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। पीसी में दिए गए कनेक्‍टीविटी ऑपशन भी आपको पसंद आएंगे कनेक्‍टीविटी के लिए पीसी में ब्‍लूटूथ और वाईफाई की सुविधा दी गई है।

पीसी में मैमोरी से कोई भी कंप्रोमाइज नहीं किया गया है। 1 टीबी की शानदार मैमोरी से आप अपने पीसी में ढेर सारा डेटा सेव कर सकते हैं। पीसी स्‍क्रीन में पहले से 1.3 मेगापिक्‍सल का वेब कैम इनबिल्‍ड है। कंपनी की तरफ से पीसी में 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है। अगर आप ऑल इन वन खूबियों से लैस सैमसंग ऑलइन वन को खरीदना चाहते है तो बाजार में यह 40,000 से लेकर 49,000 रूपए में बाजार में लांच किया जाएगा। उम्‍मीद है सैमसंग के हाई इंड ऑल इन वन पीसी 10 अक्‍टूबर तक बाजार में उपलब्‍ध हो जाएगा।

सैमसंग ऑल इन वन पीसी के फीचरों पर एक नजर

  • 23 इंच का डिस्‍प्‍ले
  • लिड बैक लाइट की सुविधा
  • इंटल का कोर आई 5 प्रोसेसर
  • विडो 7 आपरेटिंग सिस्‍टम
  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टीविटी
  • 1 टीबी मैमोरी
  • यूएसबी 3.0 पोर्ट
  • 1.3 मेगापिक्‍सल का वेब कैमरा
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X