सैमसंग ने लांच की फुल एचडी स्क्रीन वाली नई क्रोमबुक
सैमसंग ने सोमवार को बाजार में नई फुल एचडी स्क्रीन वाली क्रोमबुक 2 लांच कर दी है। नई क्रोमबुक सैमसंग की सीरीज़ 3 क्रोमबुक से ज्यादा एडवांस है जो मार्च में सैमसंग ने बाजार में उतारी थी। पीसी वर्ल्ड के मुताबिक क्रोमबुक 2 में 11.6 इंच की स्क्रीन और 13.3 इंच की फुल एचडी स्क्रीन ऑप्शनों में उपलब्ध हैं। क्रोमबुक 2 के दोनों मॉडलों में 4 जीबी डीडीआर3 मैमोरी, 16 जीबी फ्लैश स्टोरेज और 100 जीबी का एक्ट्रा गूगल ड्राइव स्टोरेज दिया गया है।
पढ़ें: बिल गेट्स की बेटी के हाथ में ये कौन सा फोन है ?
इसके अलावा इनमें 720 पिक्सल का वेबकैम, एचडीएमआई आउटपुट, 3.0 यूएसबी, 2.0 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक क्रोमबुक को ब्लैक, व्हाइट कलर ऑप्शन में लांच किया गया है, इनमें फॉक्स स्टिच लेदर बैकिंग कवरिंग दी गई है, सैमसंग के नोट 3 में भी इसी तरह की कवरिंग दी गई है। उम्मीद की जा रही है नई क्रोमबुक 2 अप्रेल तक बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
पढ़ें: सावधान: आपके बच्चे की फोटो के साथ भी ऐसा हो सकता है

क्रोमबुक 2 का 11 इंच मॉडल ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा जबकि 13 इंच स्क्रीन मॉडल ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा। सैमसंग की नई क्रोमबुक के दोनों मॉडलों में एक्सनॉस 5 ऑक्टा चिप लगी हुई है। सैमसंग के अनुसार इनमें पहले से बेहतर बैटरी बैकप मिलेगा क्योंकि इसमें एक्सनॉस चिप लगी हुई है जो इंटल सेलरॉन चिप के मुकाबले कम बैटरी खर्च करती है। कीमत पर नजर डालें तो क्रोमबुक 2 का 11.6 मॉडल $319 (19742 रुपए ) और 13 इंच का फुल एचडी मॉडल $399 (24694 रुपए) में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








