सैमसंग ने भारत में लांच किया 7 इंच गैलेक्सी टैब 620

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में अपना दब दबा कायम करने वाली सैमसंग इलेक्ट्रानिक ने भारत में नोकिया जैसी बड़ी कंपनी को दूसरे पायदान पर पहुंचा दिया गया है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, सैमसंग अन्य देशों के अलावा भारत में कितनी तेजी से आगे बढ़ रही है।
अगर टैबलेट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब कीमत और फीचर के मामले में पीसी बाजार में पहली पसंद बना हुआ है। 10 इंच टैब के बाद सैसमंग ने भारत में अपनी गैलेक्सी सीरीज के अंतर्गत 7 इंच का नया टैबलेट 620 लांच किया है जो एंड्राएड के 3.2 प्लेटफार्म पर रन करता है।
वैसे तो 7 इंच के नए सैमसंग टैब में पहले मॉडलों की तरह सभी फीचर दिए गए हैं, कॉम्पैक्ट साइज की वजह से अन्य टैब के मुकाबले सैमसंग 620 को कैरी करना बेहद आसान है।
सैमसंग गैलेक्सी 620 टैबलेट में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 7 इंच की स्मूद टच स्क्रीन
- 1.2 गीगा हर्ट प्रोसेसर
- स्मार्टफोन और टैबलेट फीचर सपोर्ट
- एंड्रॉएड का 3.2 वर्जन
- वीडियो कॉलिंग और कांफ्रेंस की सुविधा
सैमसंग गैलेक्सी 7 इंच टैब में 1.2 गीगाहर्ट प्रोसेसर के साथ 1 जीबी की डीडीआर 2 रैम इनबिल्ड है जिसकी वजह से यूजर टैब में मल्टी टास्किंग काम कर सकता है। नेट सर्फिंग के मामले में गैलेक्सी 620 का कोई जवाब नहीं, 3जी सुविधा की मदद से टैबलेट फास्ट नेट सर्फिंग के साथ वीडियो कालिंग भी की जा सकती है।
फोटो कैपचरिंग के लिए टैबलेट में 3 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो 720 पिक्सल की हाई डेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग करता है। सैमसंग ने भारत में 620 टैबलेट को 30,000 रूपए की अनुमानित कीमत में लांच किया है, मगर कई ऑनलाइन साइटों में गैलेक्सी 620 टैब कम कीमत में भी उपलब्ध हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications