Home
Computer

सैमसंग ने लांच की एन100 अल्‍ट्रा लाइट नेटबुक

By Super
सैमसंग ने लांच की एन100 अल्‍ट्रा लाइट नेटबुक
एक समय था जब लोग महंगी तकनीकी के चलते लैपटाप के बजाए डेस्‍कटाप पर अपना रूख ज्‍यादा करते थे। मगर दिन पर दिन सस्‍ती होती तकनीकी के चलते अब आम आदमी की पहुंच भी लैपटॉप तक है। इस समय बाजार में 15000 रूपए से लेकर एक लाख तक के लैपटॉप मौजूद है। मगर अब लैपटाप पर भी लोगों का आर्कषण कम होता जा रहा है। इनकी जगह अब नेटबुक और टैबलेट पीसी लेते जा रहे हैं कारण ये लाने और ले जाने में काफी हलके और ट्रेंडी होते है, र्वड प्रोसेसिंग के साथ-साथ इनमें इंटरनेट सर्फि़ग भी बडे़ आराम से की जा सकती है।

इसी को ध्‍यान में रखते हुए सैमसंग ने अल्‍ट्रा लाइट नेटबुक सीरीज को भारत में लांच किया है। सैमसंग एन 100 में ड्युलकोर इंटल एटम प्रोसेसर पर काम करता है, 1.03 किलो का वेट इसको दूसरे नेटबुकों से अलग बनता है जो कि दूसरे नेटबुकों के मुकाबले हलका है। कंपनी के मुताबिक आप चाहे जहां भी हो एन100 अच्‍छी इंटरनेट कनेक्‍टीविटी देता है। सैमसंग के मोबाइल और आईटी हेड इंडिया मि. रंजीत यादव के मुताबिक सैमसंग एन100 में उच्‍च तकनीकी का प्रयोग किया गया है।
एन100 का स्‍क्रीन साइज 10.1 इंच का है, इसका हार्डवेयर बाजार में मांग के अनुसार बनाया गया है। जिसमें 1.33 ghz का एटम प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में 1 जीबी की डीडीआर3 रैम के साथ इनबिल्‍ड इंटल ग्राफ्रिक कार्ड और 250 जीबी की हार्ड डिस्‍क दी गई है।

बाजार में सैमसंग एन 100 आठ अलग-अलग रंगों में मौजूद है जिसकी कीमत 12290 रूपए से लेकर 21,990 रुपए है। अगस्‍त के आखिरी तक कंपनी को इसकी अच्‍छी सेल होने के अनुमान लगा रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X