Home
Computer

बिना चार्ज किए चलेगी सैमसंग की सोलर पावर नेटबुक

By Super
बिना चार्ज किए चलेगी सैमसंग की सोलर पावर नेटबुक
लैपटॉप कंपनियां भारतीय बाजार की मांग को देखते हुए अपने उत्‍पादों में ज्‍यादा से ज्यादा बैटरी बैकप देने की कोशिश कर रही है क्‍योकिं विश्‍व के अन्‍य देशों की तुलना में भारत में बिजली की सुविधा उतनी अच्‍छी नहीं है। सैमसंग नेटबुक की दुनिया में जल्‍द एक नया धमाका करने जा रहा है। सैमसंग ने ऐसी नेटबुक बनाई है जो अब तक की सबसे एनर्जी सेवर नेटबुक होगी। ऑनलाइन साइट और गैजेट बाजार में सैमसंग की नई सोलर पावर नेटबुक सबसे हॉट टॉपिक बनी हुई है।

सैमसंग एनसी215 नेटबुक के लिड कवर में सोलर पावर पैनल दिए गए हैं जिससे नेटबुक को बार बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आराम से चाहें तो किसी बीच के किनारे या फिर अपने घर के टैरिस पर घंटो सैमसंग एनसी 215 में दिए गए ईमेल, स्‍काइपी, नेट सर्फिंग जैसे फीचरों का मजा ले सकते है वो भी नेटबुक को बिना चार्ज किए।

नई नेटबुक में 1.66 गीगा हर्ट का एटम प्रोसेसर दिया गया है जो मल्‍टीटास्‍किंग प्रयोग कि लिए अच्‍छा प्रोसेसर है ग्रफिकल सपोर्ट की बात करें तो नेटबुक में इंटल का जीएमए 3159 ग्राफिक कार्ड दिया गया है। मगर इसमें हाई डेफिनेशन गेम और वीडियो कम पावर प्रोसेसर की वजह से नहीं देख सकते है जो नेटबुक का एक माइनस प्‍वाइंट है। हां नेटबुक में कनेक्‍टीविटी के लिए तीन 3.0 यूसबी पोर्ट के साथ वेब कैम दिया गया है जो बाजार में मौजूद कम ही नेटबुक में दिया गया है।

नेटबुक में दिए गए ईको मोड से एनसी 215 में एनर्जी का प्रयोग काफी कम होता है जिससे देर तक नेटबुक वर्क करता है इसके लिए नेटबुक में चार अलग अलग लेवल के मोड दिए गए है जो यूजर की वर्क पोजीशन को ध्‍यान में रखकर पावर एडजस्‍ट करते हैं।
सोलर पावर की वजह से सैमसंग नेटबुक में लगातार बिजली की सप्‍लाई नहीं होती है। बिजली की कमी के कारण हर कोई अच्‍छे बैटरी बैकप का गैजेट खरीदना चाहता है। कंपनी को उम्‍मीद है अच्‍छे पावर मैनेजमेंट की वजह से सैमसंग एनसी 215 नेटबुक का काफी पसंद किया जाएगा।

सैमसंग एनसी215 के फीचरों पर एक नजर

  • 1.66 गीगा हर्ट का एटम प्रोसेसर
  • 3.0 यूसबी पोर्ट
  • वेबकैम
  • इंटल का जीएमए 3159 ग्राफिक कार्ड
  • सोलर पावर पैनल ड्राबैक
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X