सैमसंग ने पेश किया स्टाइलिश RF411 लैपटॉप

ज्यादातर लैपटॉप निर्माता कंपनिया छोटे साइज के कॉम्पेक्ट लैपटॉप पर अपना ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहीं हैं। मगर इन लैपटॉप में छोटी स्क्रीन वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जैसे छोटा पिक्चर व्यू, अच्छी क्वालिटी का न होना। वहीं दूसरी ओर बड़ी स्क्रीन साइज के लैपटॉप भारी होन के साथ-साथ काफी बड़े भी होते हैं। इस समय ज्यादातर लैपटॉप का स्क्रीन साइज 15 से 17 इंच के करीब है, बाजार में 17 से 15 इंच के बीच स्क्रीन साइज में कम ही लैपटॉप उपलब्ध हैं।
सैमसंग ने इस दिक्कत को दूर करते हुए सैमसंग RF411 नाम से नया लैपटॉप लांच किया है जिसका साइज न ज्यादा बड़ा है और नहीं छोटा। अगर लैपटॉप के आकार पर नजर डाले तो डिवाइस का पूरा साइज 13.6 इंच x 9.4 इंच x 1.22-1.44 इंच और भार 2.3 किलोग्राम है। लैपटॉप में मैट फिनिश के साथ बड़ा की बोर्ड स्पेस दिया गया है, अगर आप बिजनेस मीटिंग के लिए कहीं बाहर जा रहें तो सैमसंग RF411 लैपटॉप को अपने बैकपेक में आराम से कैरी कर सकते हैं।
लैपटॉप में 14 इंच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो 1,366x769 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। लिड हाईडेफिनेशन क्वलिटी की वजह से स्क्रीन की पिक्चर क्वालिटी का कोई जवाब नही। बड़े की बोर्ड के अलावा डिवाइस में दिया गया टच पैड स्मूद वर्क करता है। देर तक काम करने के साथ आप इसमें कई एप्लीकेशन एक साथ ओपेन कर सकते है, इसके लिए लैपटॉप में इनबिल्ड इंटल का 2630 क्यूएम सेकेंड जेनरेशन आई प्रोसेसर पावर प्रोवाइड करता है।
अन्य फीचरों में 6 एमबी कैच मैमोरी, इंटल एचएम 65 चिपसेट, 500 जीबी साटा हार्डडिस्क, 4जीबी डीडीआर 3 सिस्टम मैमोरी और एनवीडिया का जीफोर्स GT 525 ग्राफ्रिक सपोर्ट दिया गया है। इसके अलवा सैमसंग RF411 में कई कनेक्टीविटी पोर्ट की सुविधा मौजूद है। कंपनी ने फिलहाल RF411 की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है मगर अन्य ब्रांडों के लैपटॉप से मुकाबला करने के लिए सैमसंग को अपना नया RF411 लैपटॉप वाजिब कीमत में लांच करना पड़ेगा।
सैमसंग RF411 के फीचरों पर एक नजर
- 14 इंच स्क्रीन डिस्पले
- लिड के साथ 1,366x769 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- इंटल कोर आई 7 प्रोसेसर
- 2 गीगा हर्ट क्लॉक स्पीड
- इंटल एचएम 65 चिपसेट
- 500 जीबी साटा हार्डडिस्क
- 4जीबी डीडीआर 3 मैमोरी
- एनवीडिया जी फार्स GT 525 ग्रफिक सपोर्ट
- 4 यूएसबी पोर्ट, 2.0 के दो यूएसबी पोर्ट
- वाईफाई, ब्लूटूथ
- एसडी, एसडीएचसी, एसडीएक्ससी, एमएमसी कार्ड सपोर्ट
- 1.3 मेगापिक्सल वेब कैमरा
- 2.3 किलोग्राम भार
- कीमत- अभी जारी नहीं


Click it and Unblock the Notifications