सैमसंग का सिंपल लैपटॉप RV510

लैपटॉप के मैदान में सैमसंग भी अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए लैपटॉप की कई रेंज बाजार में लांच करता जा रहा है। सैमसंग का RV510 लैपटॉप को कंपनी ने कुछ खास फीचरों के साथ बाजार में पेश किया है। RV510 में 15.6 इंच स्क्रीन के साथ इंटल पेंटियम ड्युल कोर T4500 चिप दी गई है। लैपटॉप का बहारी डिजाइन भी काफी शानदार है जो देखने में अच्छा लगता है।
स्क्रीन में मैट कोटिंग की परत लगी हुई जिससे ज्यादा अधिक रोशनी में भी पिक्चर और वीडियो व्यू साफ दिखता है। RV510 में 2.3 गीगाहर्ट का पेंटियम ड्युल कोर प्रोसेसर इनबिल्ड है इसके लैपटॉप अच्छी 4 जीबी रैम दी गई है। लैपी में यूजर फ्रेंडली 64 बिट का विडों 7 ओएस वर्जन दिय गया है। इसके साथ लैपी में पहले से कई एप्लीकेशन भी प्री लोडेड हैं।
अगर आप पीसी गेम खेलने के शौकीन है तो RV510 में 3डी वर्जन गेम का अलग अनुभव ले सकते हैं क्योंकि लैपटॉप में हाई ग्राफिक सर्पोट के लिए बीबीसी प्लेयर और एमकेवी फामेर्ट सपोर्ट दिया गया है। लैपटॉप में किए गए टेस्ट से पता चला है कि सैमसंग RV510 की चार्जिग स्पीड भी काफी ज्यादा है जो कम समय में लैपटॉप को चार्ज कर देती है। कनेक्टीविटी फीचरों में ब्लूटूथ, वाईफाई, यूएसबी पोर्ट के अलावा ई साटा पोर्ट भी मौजूद है।
640 जीबी के अधिक मैमोरी सपेस में आप ढेर सारा डेटा आराम से सेव कर सकते हैं। प्रोसेसर और परफार्मेंस के लिहाज से सैमसंग RV510 ज्यादा बेहतर लैपटॉप नहीं कहा जा सकता है। कंपनी ने RV510 को 30,000 रूपए में पेश किया है तो इसके प्रोसेसर की परफार्मेंस के हिसाब से काफी ज्यादा है।
सैमसंग 30,000 RV510 के फीचरों पर एक नजर
- 15.6 इंच स्क्रीन साइज
- इंटल पेंटियम ड्यूल कोर T4500 चिप
- 2.3 गीगाहर्ट का पेंटियम ड्युल कोर प्रोसेसर
- 1366x768 पिक्सल स्क्रीन रेज्यूलूशन
- 4 जीबी रैम
- वीजीए सॉकेट, एचडीएमआई पोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, ई साटा पोर्ट
- कीमत- 30,000 रूपए


Click it and Unblock the Notifications