सैमसंग ने पेश किया 23 इंच स्क्रीन साइज पीसी

सैमसंग सीरीज 7 के एआईओ पीसी में इंटल कोर को आई3-21201 टी प्रोसेसर दिया गया है जो अच्छी परफार्मेंस देता है। 8जीबी की डीडीआर3 मैमोरी के अलावा पीसी में विडों 7 आपरेटिंग सिस्टम इंस्टॉल है जिससे यूजर आसानी से प्रयोग कर सकता है। अगर आप पीसी में हाईडेफिनेशन गेम और वीडियो देखना चाहते है तो आराम से देख सकते है क्योकिं पीसी के सीपीयू में इंटल का हाईडेफिनेशन ग्राफ्रिक कार्ड लगा हुआ है जो फास्ट गेमिंग स्पीड के साथ क्रिस्टल किल्यर पिक्चर क्वलिटी प्रोवाइड करता है। नए पीसी में आप 1000 जीबी तक का डेटा आराम से सेव कर सकते हैं।
आपको सैमसंग के नए पीसी में अलग से स्पीकर लगाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी, एआईओ में पहले से 8 वॉट के स्पीकर इनबिल्ड है। पीसी में ड्युल डीवीडी प्लेयर के अलावा आप सीडी राइट भी कर सकते हैं। अगर पीसी में काम करते समय आपको स्क्रीन अपने अनुसार एडजस्ट करनी है तो स्क्रीन में 90 डिग्री का टर्निंग सपोर्ट मौजूद है जिसकी मदद आप स्क्रीन एडजस्ट कर सकते हैं। सैमसंग ने अपने नए एआईओ पीसी कीमत 46,700 रखी है जो इसके फीचरों के हिसाब से ठीक है।
सैमसंग एआईओ के फीचरों पर एक नजर
- 23 इंच का बड़ा लिड डिस्पले
- इंटल कोर को आई3-21201 टी प्रोसेसर
- 8जीबी की डीडीआर3 मैमोरी
- 1000 जीबी डेटा सेव सपोर्ट
- 16:9 1,920 x 1,080 स्क्रीन रेज्यूलूशल सपोर्ट
- विडो 7 आपरेटिंग सिस्टम
- दो यूएसबी पोर्ट
- ड्यूल लेयर डीवीडी प्लेयर
- डीवीडी राइटर


Click it and Unblock the Notifications








