Home
Computer

अक्‍टूबर में लांच कर दिया जाएगा 1,500 का टैबलेट : कपिल सिब्‍बल

By Super
अक्‍टूबर में लांच कर दिया जाएगा 1,500 का टैबलेट : कपिल सिब्‍बल
कुछ समय पहले सरकार ने छात्रों के लिए सस्ता लैपटॉप लांच करने घोषणा की थी जो अब पूरी हो चुकी है, सरकार की तरफ से यह सस्‍ता टैबलेट अक्‍टूबर के शुरूआत में उपलब्‍ध हो जाएगा। पहले सरकार ने इस अनोखे टैबलेट कीमत मात्र 1,500 रूपए निर्घारित की थी मगर पीसी पार्ट के दामों में बढोत्‍तरी होने के कारण यह बढ़कर 2,200 रूपए तक हो गई है।

बुधवार को मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्‍बल ने जानकारी देते हुए बताया कि 2,200 रूपए में छात्रों को टैबलेट देने के योजना का समय आ गया है। इस नए टैब के अलावा सरकार अगले तीन सालों के अंदर सभी ग्राम पंचायतों को फाइबर आप्टिक से जोड़ने की योजना भी बना है जिससे सभी गांवो सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकास कर सकें।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपेन यूनीवर्सिटी की एवार्ड सेरेमनी में बोलते हुए कपिल सिब्‍बल ने कहा इस टैबलेट के द्वारा छात्रों और अध्‍यापकों को शिक्षा संबंधित जानकारी हासिल करने में काफी आसानी होगी। इसके साथ सरकार भ्रष्टाचार को खत्‍म करने के लिए जल्द इलेक्ट्रानिक सेवा प्रदाता विधेयक पेश करेगी जिससे पासपोर्ट, जन वितरण प्रणाली, गाड़ी पंजीकृत, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो सकें ।

1,500 रूपए के टैब में तकनीकी रूप से क्‍या फीचर होंगे ?

इसकी कीमत पर मत जाइएं सरकार द्वारा छात्रों के लिए बनाए गए इस खास टैब में तकनीकी रूप से कई शानदार फीचर दिए गए है। टैब में इंटरनल हार्ड डिस्‍क की कोई सुविधा नहीं दी गई है मगर टैब 32 जीबी तक की एक्‍टर्नल हार्ड डिस्‍क को सपोर्ट करता है। टैब 5,7,9 इंच की फुल टच स्‍क्रीन साइज में उपलब्‍ध होगा।

बैटरी बैकप की बात करें तो नया टैब फुल चार्ज होने के बाद 5 से 6 घंटे तक का बैटरी बैकप देगा हालाकि अभी आधीकारिक तौर से इसकी पुष्‍टी नहीं की गई है। गांवों में बिजली की समस्‍या सबसे अधिक होती है इससे निपटने के लिए टैब में सोलर पावर की सुविधा भी दी गई होगी। अन्‍य फीचरों में टैब में वर्ड, एक्सेल, पावर प्वायंट, पीडीएफ, ओपेन आफिस, वेब ब्राउजर और जावा स्क्रिप्ट जैसी कई एप्‍लीकेशन इंनबिल्‍ड होंगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X