हाईडेफिनेशन एंड्रॉएड टैबलेट 'स्काईपैड अल्फा 2'

पीसी मार्केट में एंडॉएड टैबलेट की मांग से तो पूरी दुनिया वाकिफ हो चुकी है आजकल एंडॉएड टैबलेट हर जगह पसंद किए जा रहें हैं। यूवाओं के बीच इनका क्रेज अधिक देखने को मिल रहा है। अगर आप भी अपना टैबलेट खरीदने का विचार बना रहें है तो बाजार में हजारों एप्लीकेशन से लैस एक नया टैबलेट आ चुका है। स्काईपैड अल्फा 2 एंडॉएड टैबलेट में अच्छा कंफ्रीगेशन दिया गया है जो आपको पसंद आएगा।
स्काईपैड अल्फा 2 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- स्लीक डिजाइन
- 7 इंच की टच स्क्रीन
- 1.2 गीगा हर्ट का एआरएम कार्टेक्स ए8 प्रोसेसर
- माली 400 ग्राफिकल प्रोसेसिंग यूनिट
- 1.4 एचडीएमआईपोर्ट
- 1080 पिक्सल फुल एचडी
- 3.5 एमएम ऑडियो जैक
- गूगल एंडॉएड 2.3 वर्जन जिंजरब्रेड ओएस
- 2.0 मिनी यूएसबी ओटीजी पोर्ट
- फ्रंट फेसिंग कैमरा
- माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
तकनीकी रूप से टैब में 1.2 गीगा एआरएम को ए8 कार्टेक्स प्रोसेसर इनबिल्ड है जो इसे दमदार पावर प्रोवाइड करता है। माली 400 ग्राफ्रीक युनिट की वजह से टैबलेट में 1080 पिक्सल के हाई ग्राफिकल वीडियो और पिक्चर बड़े आराम से देखी जा सकती हैं। स्काईपैड अल्फा 2 में स्टीरियोस्कोपिक 3डी वीडियो फाइल को आप कहीं भी प्ले कर सकते हैं।
इसके अलावा टैब में 1.4 वर्जन का एचडीएमआई आउटपुट दिया गया है जिसकी मददद से आप टैब को हाईडेफिनेशन टीवी में कनेक्ट कर टैब के वीडियो और ऑडिया फाइल प्ले कर सकते हैं। 7 इंच स्क्रीन के साथ स्काई अल्फा 2 अपनी श्रेणी के टैब में सबसे बेहतर टैब है। कंपनी की तरफ से अभ स्काईपैड अल्फा की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








