Home
Computer

सोनी के इस टैबलेट में दी गई है दो स्‍क्रीन

सोनी के इस टैबलेट में दी गई है दो स्‍क्रीन
टैबलेट के बढते प्रचलन को देखते हुए एक ओर जहां हैंडसेट कंपनियां अपने फोन में नए नए फीचर पेश कर रहीं है वहीं टैबलेट की ब्रिकी में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में मोटोरोला, एलजी और सोनी जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए टैबलेट लांच करने वाली हैं जिसमें से सोनी पहले ही अपने पी टैबलेट को भारत में लांच करने की घोषणा कर चुका है।

उम्‍मीद की जा रही है 15 से 10 दिनों के अंदर भारत में यह लांच कर दिया जाएगा। सोनी का पी टैबलेट बाजार में उपलब्‍ध अन्‍य टैबलेट से थोड़ा अलग है क्‍योंकि इसमें ड्युल फोल्‍डिंग स्‍क्रीन दी गई है। दोनों स्‍क्रीन का साइज 5 इंच है मतलब टैबलेट को ओपेन करने पर यह 10 इंच स्‍क्रीन साइज प्रोवाइड करता है।

टैबलेट के दूसरे फीचरों की बात की जाए तो सोनी पी में ड्युल कोर एनवीडिया टेग्रा 2 प्रोसेसर लगा है जो इसे फास्‍ट प्रोसेसिंग पॉवर देता है। पी टैबलेट में फ्रंट और रियर दोनों तरफ कैमरे की सुविधा दी गई है। टैबलेट के फ्रंट में 0.3 मेगापिक्‍सल कैमरा और रियर में 5 मेगापिक्‍सल कैमरा दिया गया है।

सोनी पी में वाईफाई, ब्‍लूटूथ, 3जी जैसे कई आकर्षक कनेक्‍टिंग फीचर भी मौजूद है। फिलहाल अंतराष्‍ट्रीय बाजार में सोनी पी 36,990 रुपए में उपलब्‍ध है हो सकता है सोनी भारत में इसकी कीमत में कोई कमी करें।

सोनी पी में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • ड्युल एनवीडिया टेग्रा 2 प्रोसेसर

  • 5 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा

  • 0.3 मेगापिक्‍सल फ्रंट कैमरा

  • वाईफाई

  • 3जी सपोर्ट

  • ब्‍लूटूथ

  • 10 इंच स्‍क्रीन साइज

  • 4 जीबी इंटरनल मैमोरी

  • कीमत- 36,990 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X