Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 7 सीरीज, कंपनी ने स्मार्ट टीवी में पेश किए धांसू फीचर
Sony ने भारत में अपना नया टीवी पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने Sony Bravia 7 सीरीज को लॉन्च किया है। इसमें IMAX एन्हांस्ड सर्टिफिकेशन और Cognitive Processor XR दिया गया है। इतना ही नहीं आप इस टीवी को 3 स्क्रीन साइज में खरीद सकते हैं।
Sony Bravia 7 सीरीज एक प्रीमियम ऑफरिंग है, जिसमें आपको कई तरह के फीचर्स मिलते हैं। इस टीवी को आप अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीद सकते हैं। चलिए Sony Bravia 7 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं।

Sony Bravia 7 सीरीज की कीमत
Sony Bravia 7 सीरीज को कंपनी ने 3 कॉन्फ्रिग्रेशन में पेश किया है। इसमें 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज का ऑप्शन मिलता है। बात करें इनकी कीमत की तो Sony Bravia 7 55 इंच की कीमत 1,82,990 रुपये और Sony Bravia 7 65 इंच की कीमत 2,29,990 रुपये रखी गई है।
कंपनी ने Sony Bravia 7 55 इंच स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है। ग्राहक इन सभी मॉडल्स को देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Sony सेंटर से भी खरीद सकते हैं।
Sony Bravia 7 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस
Sony Bravia 7 सीरीज में Cognitive Processor XR मिल रहा है। इस सीरीज में हाई क्वालिटी स्टैंडर्ड्स भी मिल रहे हैं। ये टीवी Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट के साथ मिल रहा है, जिसकी वजह से आपको बेहतर ऑडियो क्वालिटी और वीडियो क्वालिटी आउटपुट मिलेगा।
Sony ने अपने इन टीवी में स्टूडियो कैलिब्रेटेड मोड दिया है और ये टीवी IMAX एन्हांस सर्टिफाइड भी है। वहीं कंपनी ने इन टीवी को Netfilx एडैप्टिव कैलिब्रेटेड मोड के साथ तैयार किया है। कंपनी Prime Video कैलिब्रेटेड मोड भी इनमें इंट्रोड्यूस कर रही है। इन सभी मोड में ग्राहकों को बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी भी मिलेगी।
Sony Bravia 7 सीरीज में XR बैकलाइट मास्टर ड्राइव मिलता है। इसमें दिया गया XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर किसी फोटो की डेप्थ और डिटेल्स को बैकलाइटिंग कंट्रोल करके उसे बेहतर बना सकता है। वहीं कंपनी ने इसमें कई ऐसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जो कि यूजर्स को एक अलग एक्पीरियंस से कनेक्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








