Home
Computer

Sony ने लॉन्च किए धांसू टीवी, Google TV सपोर्ट के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं

Sony India ने नई BRAVIA 2 सीरीज टीवी को लॉन्च किया है। Sony India ने इस टीवी को खास आपको घर के मनोरंजन को और अधिक शानदार बनाने के लिए तैयारी किया है। इन टीवी में 4K अल्ट्रा HD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि बेहतरीन विजुअल प्रदान करती है।

साथ ही इसमें Google TV भी दी गई है, जिससे आप अपनी पसंद की ऐप्स, स्ट्रीमिंग सर्विस और लाइन टीवी चैनल्स को आसानी से देख सकेंगे। अगर आप खेलने का शौक रखते हैं या फिर आप मूवी देखना पसंद करते हैं, तो यह टीवी आपके अनुभव को बढ़ाने में मदद कर सकती है।

Sony ने लॉन्च किए BRAVIA 2 सीरीज टीवी, यहां जानें

BRAVIA 2 सीरीज टीवी फीचर्स

बता दें कि कंपनी ने इस टीवी को 4 साइज के ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच साइज शामिल है। आप अपनी पसंद और कम्फर्ट के अनुसार साइज को चुन सकते हैं। टीवी के प्रत्येक मॉडल में एक X1 पिक्चर प्रोसेस जोड़ा गया है, जो कि इमेजेस को क्लियरिटी प्रदान करता है। जिसकी वजह से आप जो कुछ भी देखते हैं, वह रियर 4K रिजॉल्यूशन के करीब दिखता है। साथ ही इसमें रंग भी ज्यादा ऑरिजनल नजर आते हैं।

परफेक्ट ऑडियो क्वालिटी

BRAVIA 2 सीरीज की पिक्चर क्वालिटी बेहतरीन है। इसमें मौजूद X-Reality Pro और Motionflow XR जैसी टेक्नोलॉजी पिक्चर को साफ और सुंदर बनाती है। इसी के साथ Dolby Audio और Clear Phase टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें शानदार बेस और क्लियर वॉयस मिलती है।

20 वॉट के स्पीकर मूवीज, गेम्स और म्यूजिक के लिए बेहतरीन है। इस टीवी में Google TV के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इस टीवी में आप 1,000 से अधिक ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं और 70,000 से अधिक फिल्मों और टीवी प्रोग्राम्स देख सकते हैं।

BRAVIA 2 टीवी Apple Airplay और Homekit को भी सपोर्ट करता है, जिससे आप Apple डिवाइस के कंटेंट भी आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं।

BRAVIA 2 सीरीज की कीमत

ग्राहक इस सीरीज को 24 मई 2024 से खरीद सकेंगे। ग्राहक इस टीवी को सोनी सेंटर्स, बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और भारत की सभी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से खरीद सकते हैं। कीमत के बारे में बात की जाए तो 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 95,990 रुपये और 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 74,990 रुपये है। वहीं 50 और 43 इंच वाले मॉडल की कीमतों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sony launches Dhansu TV, many facilities will be available with Google TV support
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X