त्योहारों में सोनी बाजार में उतारेगा अपने नए अवतार

अगर आप मूवी देखने के शौकीन हैं तो सोनी के वॉयो एसई में हाईडेफिनेशन मूवी के लिए 15.5 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। वहीं दूसरे मॉडल में 13.3 इंच की हाईडेफिनेश मूवी दी गई है जो आपको क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वलिटी प्रोवाइड करती है। दोनों लैपटॉप में तकनीकी रूप से काफी अच्छा कंफ्रगेशन दिया गया है।
वॉयों एस सीरीज के एसई और एसए लैपटॉप में अच्छे ग्राफिक के लिए रेडियॉन हाईब्रिड ग्राफिक सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ लैपटॉप में ग्राफिक और प्रोसेसर की चिप को एक साथ जोड़ कर लगाया गया है। बाजार में सोनी के वॉयो एस सीरीज के नए लैपटॉप 50,000 की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है।
सोनी की एफ और एल सीरीज में भी एस सीरीज की तरह कई फीचर दिए गए हैं। अच्छी परफार्मेंस के लिए लैपटॉप में इंटल के कोर प्रोसेसर इनबिल्ड हैं। इसके अलावा एफ और एल सीरीज के लैपटॉप में ऑडियो स्टूडियों, वैगास मूवी स्टूडियो हाई डेफिनेशन प्लैटिनम और ऐसिड म्यूजिक स्टूडियो दिए गए हैं। सोनी के एफ और एल सीरीज के लैपटॉप $200 की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है।
सोनी अपनी वॉयो सी और ई सीरीज लैपटॉप को भी अपडेट करेगी। इसके अंतर्गत लैपटॉप में आई 7 और आई 5 माइक्रोप्रोसेसर से इनबिल्ड किया जाएगा। इस सीरीज में आपको पिंक और सिल्वर कलर का ऑप्शन भी मिलेगा। इस समय कंपनी की तरफ से ग्राहकों को 6 अक्टूबर तक फ्री म्यूजिक डाउनलोडिंग का प्लान दिया जा रहा है। जो लोग पहली बार इस सेवा को सबस्क्राइब करेंगे उन्हें180 दिनों तक का ट्रायल पीरियड भी दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








