Home
Computer

सोनी ने लांच किए वॉयो सीरीज के नए लैपटॉप

सोनी ने लांच किए वॉयो सीरीज के नए लैपटॉप

सोनी ने इंटरनेशनल मार्केट में अपनी ई सीरीज के तहत वायो ई सीरीज 15 और 17 नाम से दो नए मॉडल लांच किए हैं। सोनी वायो के दोनों नए मॉडलों में 15.5 इंच और 17.3 इंच की बड़ी स्‍क्रीन दी गई है जो इनका खास फीचर है। इसके अलावा दोनों मॉडलों में ब्‍लूरे प्‍लेयर का ऑप्‍शन भी दिया गया है, हम आपको बता दें ब्‍लूरे साधारण सीडी ड्राइव या प्‍लेयर के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर वॉयस और वीडियो क्‍वालिटी प्रदान करता है।

लुक और फीचर

15 और 17 इंच स्‍क्रीन की वजह से नए ई सीरीज लैपटॉप में वीडियो और पिक्‍चर देखने का अलग अनुभव मिलता है। इसके साथ इसका साइज स्‍क्रीन की वजह से थोड़ा बड़ा जरूर लगता है मगर लैपटॉप का वेट कैरी करने के लिहाज से ठीक है।

कंपनी के अनुसार नए लैपटॉप को खासतौर से इंटरटेंनमेंट लवर्स को ध्‍यान में रखते हुए लांच किया गया है। इसलिए इनमें मल्‍टीमीडिया के सभी फीचर दिए गए हैं। ई सीरीज के दोनों मॉडलों में वेब कैम के साथ एचडीएमआई पोर्ट की सुविधा दी गई है जिससे बड़ी स्‍क्रीन में भी सूपीरियर वीडियो क्‍वालिटी का मजा लिया जा सकता है। दूसरे फीचरों में वाईफाई, ब्‍लूटूथ के साथ यूएसबी पोर्ट की सुविधा भी मौजूद है।

सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर

सोनी वायो ई15 और ई17 में इंटल कोर आई5-2450 एम प्रोसेसर दिया गया है जो फास्‍ट स्‍पीड प्रदान करता है। इसके अलावा डिवाइस में ग्राफिक सपोर्ट के लिए एएमडी का रेडियॉन 7650 जीपीयू ग्राफिकल कार्ड इनबिल्‍ड है।

दोनों मॉडलों में 1जीबी और 2जीबी वीरैम का ऑप्‍शन मौजूद है दोनों में से यूजर अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी रैम चूज कर सकता है। स्‍क्रीन क्‍लियरिटी की बात करें तो 15.5 इंच स्‍क्रीन साइज मॉडल में 1366 x 768 पिक्‍सल और 17.3 मॉडल में 1600 x 900 पिक्‍सल सपोर्ट दिया गया है। वहीं वायो एस 13 इंच मॉडल में कोर आई7-3612 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दी गई है। दोनों वायो ई सीरीज लैपटॉप में एसएसडी का ऑप्‍शन भी दिया गया है।

कीमत- सोनी ने नए वायो ई सीरीज मॉडलों की कीमत अभी एनाउंस नहीं की हैगो टेक भारत में लांच करेगा 5,000 रुपए में एंड्रॉयड टैबलेट

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X