Home
Computer

सोनी पेश करेगी अपग्रेड नोटबुक

By Super
सोनी पेश करेगी अपग्रेड नोटबुक
सोनी ने अपनी वॉयो वाई नोटबुक में कुछ बदलाव करने के बाद दुबारा वायो वॉय बी के नाम बाजार में पेश किया है। सोनी वॉयो वॉयबी में एएमडी का ई 350 प्रोसेसर दिया गया है जो सुपर फास्‍ट परफार्मेंस देता है। नोटबुक में 11 इंच का स्‍क्रीन साइज दिया गया है। अन्‍य नोटबुक से मुकाबला करने के लिए सोनी वॉयो वॉयबी में कई नए फीचरों को एड किया गया है। नोटबुक में एमएमडी के हाईडेफिनेशन 6310 ग्राफिक कार्ड की वजह से यूजर को अच्‍छा ग्राफ्रिक सपोर्ट मिलता है जिससे हाईडफिनेश वीडियों भी स्‍मूदली रन करत हैं।

नोटबुक के डिस्‍प्‍ले में ग्‍लासी लुक के साथ लिड बैकलाइट की सुविधा दी गई है। स्‍क्रीन साइज छोटा होने के बावजूद 1366x768 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट की वजह से स्‍क्रीन में वीडियो और पिक्‍चर क्‍वालिटी का जवाब नहीं। नोटबुक की बॉडी में मैटेलिक फिनिशिंग की वजह से फिंगर स्‍पॉट लगने का कोई डर नहीं रहता। वॉयो वाइबी में नीचे की ओर रैम को इनबिल्‍ड किया गया है। कनेक्‍टीविटी के लिए नोटबुक में दो यूएसबी पोर्ट ऑप्‍शन मौजूद हैं इसके अलावा गीगाबिट, लेन, वीजीए,एसडीएचसी, वीजीए के अलावा एचडीएमआई कार्डस्‍लॉट के ऑप्‍शन भी मौजूद है।

परफार्मेंस के मामले में सोनी वॉयो वॉयबी में एएमडी की फ्यूजन तकनीक का प्रयोग किया गया है। नोटबुक में दिया गया ड्यूलकोर प्रोसेसर 1.6 गीगा हर्ट की क्‍लॉक स्‍पीड प्रोवाइड करता है। बुक में इनबिल्‍ड 6 सेल 38 डब्‍लूएच की लियॉन बैटरी नोटबुक को 6 घंटे का बैकप प्रोवाइड करती है। सोनी के वॉयो वॉयबी में किए गए इन बदलावों की वजह से यह अन्‍य नोटबुक के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर परफार्मेस प्रोवाइड करती है। सोनी ने अपनी नई वॉयो वॉयबी को 26,760 रूपए में बाजार में लांच किया है।

सोनी वॉयो वॉयबी के फीचरों पर एक नजर

  • 11 इंच का स्‍क्रीन साइज
  • 1366x768 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • एएमडी का ई 350 प्रोसेसर
  • दो यूएसबी पोर्ट
  • हाईडेफिनेशन 6310 ग्राफिक कार्ड
  • 6 सेल 38 डब्‍लूएच की लियॉन बैटरी
  • 1.6 गीगा हर्ट की क्‍लॉक स्‍पीड
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X