सोनी जल्द लांच करेगा अपने नए टैबलेट एस1,एस2

फीचर के तौर पर इसमें म्यूजिक और वीडियों प्लेबैक की सुविधा की गई है। वहीं एस1 में जहां 9.4 इंच की सिंगल स्क्रीन दी गई है जिसमें इंटनेट चलाने में काफी आसानी होगी वहीं एस2 में 5.5 इंच की डबल स्क्रीन दी गई है जो 1024x480 पिक्सल रेज्यूलेशन पर साफ तस्वीर देती है दो स्क्रीन होने की वजह से आप इसमें दो पेज व्यू में काम कर सकते है।
कनेक्टीविटी के लिए सोनी टैबलेट में वाई फाई की सुविधा दी गई है। जहां एस1 में वाईफाई के साथ हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी गई है। वहीं एस 2 में वाईफाई और 3जी एटी और टी सर्पोट के साथ दिया गया है। एस1 और एस2 दोनों में टच स्क्रीन फीचर है साथ ही किसी भी वेब पेज को आप 8 सेकेंड अधिक तेजी से डाउनलोड कर सकते है। जो सबसे खास बात सोनी के एस1 और एस2 को दूसरे टैबलेट पीसी से अलग करती है वह है इनमें इनबिल्ड प्लेस्टेशन जिसकी मदद से दोनों यूजर आपस में गेम का मजा ले सकते है। इसके अलावा हाई डेफेनीशन वीडियो प्लेबैक, कैमरा 3जी, 4जी की सुविधा दी गई है। एस2 में ई रीडर दिया गया है।
उम्मीद की जा रही है कि इस अगस्त के आखिरी तक यह अमेरिकी बाजार में उपलब्ध हो जाएगा, साथ ही सोनी एस1, एस2 एशिया के बाजार में भी जल्द दस्तक देगा। भारत में एस1 व एस2 की कीमत 27,000 के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








