Home
Computer

एडवांस फीचरों से लैस है सोनी का नया लैपटॉप

By Super
एडवांस फीचरों से लैस है सोनी का नया लैपटॉप
पूरी दुनिया में सोनी के उत्‍पादों एक अलग इमेज बनी हुई है, चाहे वे ऑडियो उत्‍पाद हों, या फिर पीसी उत्‍पाद जब सोनी ने लैपटॉप के क्षेत्र में कदम रखा था तो किसी ने सोचा भी न होंगा की भारत के अलावा अन्‍य देशों में भी सोनी की वॉयो सीरीज को इतना पसंद किया जाएगा। लोगों ने न केवल वॉयों सीरीज के लैपटॉप को पसंद किया बल्‍कि कंपनी ने भी तकनीकी रूप से इस सीरीज के लैपटॉप में कई अपग्रेड फीचरों को जोड़ा। हाल ही में सोनी ने वॉयो सीरीज के अंतर्गत सोनी EH लैपटॉप को जोड़ा है। जिसमें अपने पिछले वर्जन के मुकाबले कुछ नए फीचरों को अपग्रेड किया गया है। आइए बात करते है सोनी के नए EH लैपटॉप के तकनीकी फीचरों के बारे में,

सोनी वॉयो EH में एंडवांस कोर आई 5-241 ओएम प्रोसेसर दिया गया है जो ड्यूल कोर तकनीक पर फास्‍ट परफार्मेंस देता है। लैपटॉप में इनबिल्‍ड प्रोसेसर इंटल टर्बो बूस्‍ट तकनीकी के साथ 2.30 गीगा हर्ट की स्‍पीड प्रोवाइड करता है। सिस्‍टम में दिया गया इंटल एचडी 3000 ग्राफ्रिक कार्ड लैपटॉप में हाईग्राफ्रिक वीडियो और पिक्‍चर का स्‍मूदली ओपेन और रन करता है। जिससे आप बिना किसी दिक्‍कत के हाईडेफिनेशन वीडियो देख सकते हैं। लैपटॉप में 640 जीबी मैमोरी स्‍पेस के साथ 15.5 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 1366 x 768 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

सैमसंग के वॉयो EH में दिए गए वेब कैमरा में आईमोशन तकनीक और माइक्रो फोन की सुविधा मौजूद है जिससे आप लैपटॉप में आराम से वीडियो चैटिंग कर सकते हैं। लैपटॉप में कनेक्‍टीविटी के भी कई ऑप्‍शन दिए गए है, ब्‍लूटूथ और वाईफाई के अलावा लैपटॉप को यूएसबी पोर्ट की मदद से अन्‍य डिवाइस से कनेक्‍ट किया जा सकता है।

अगर आप बार-बार लैपटॉप को चार्ज करने के झंझट से तंग आ चुके है तो सोनी के नया लैपी आपको जरूर पसंद आएगा क्‍योंकि इसमें 4000 एमएएच की लीथियम ऑयन बैटरी इनबिल्‍ड है जो 5 घंटे का लम्‍बा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। इसके अलावा लैपटॉप में आई 5 और ब्‍लू रे तकनीक तो इसे अपनी रेंज में सबसे शानदार लैपटॉप बनाती है। पीसी बाजार में मिली जानकारी के अनुसार सोनी वॉयो सीरीज का नया EH लैपटॉप बाजार में 30, 000 रूपए के आकर्षक दामों में उपलब्‍ध है।

सोनी वॉयो EH के फीचरों पर एक नजर

  • कोर आई- 241 ओएम प्रोसेसर
  • ड्यूल कोर तकनीक
  • इंटल हाईडेफिनेशन ग्राफ्रिक सपोर्ट
  • 15.5 इंच स्‍क्रीन
  • 1366 x 768 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • लिड बैक लाइट तकनीक
  • 4.56 x 1.24 x 9.78 आकार
  • 640 जीबी मैमोरी स्‍पेस
  • वेब कैम, मोशन आई तकनीक, माइक्रोफोन
  • ब्‍लूटूथ, वाईफाई
  • 4000 एमएएच बैटरी
  • 5 घंटे का बैटरी बैकप
  • कीमत- 30,000
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X