धूम मचाने जल्द आ रहा है सोनी का हाईडेफिनेशन 3डी लैपटॉप

वॉयो एस में हाईडेफिनेशन वेब कैम इनबिल्ड है जो यूजर को वीडियो चैटिंग के दौरान क्रिस्टल क्लीयर पिक्चर क्वालिटी प्रोवाइड करती है। लैपटॉप में दिया गया वेब कैम यूजर की आखों की हलचल के हिसाब 3डी पिक्चर प्रोवाइड करता है। सोनी के वॉयो एस सीरीज लैपटॉप में इंटल का कोर आई 7 प्रोसेसर दिया गया है जो अब तक का सबसे उन्नत प्रोसेसर है, वॉयो एस में इनबिल्ड कोर आई 7 सिस्टम को 2.30 गीगाहर्ट की फास्ट प्रोसेसिंग स्पीड प्रोवाइड करता है।
हालाकि आधिकारिक रूप से सोनी ने अपने नए 3डी लैपटॉप के तकनीकी फीचरों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है मगर जानकारों के अनुसार वॉया एस सीरीज के 3डी लैपटॉप में 32 बिट का विडों 7 आपरेटिंग सिस्टम दिया गया होगा। 3डी लैपटॉप है तो जाहिर सी बात है इसका स्क्रीन साइज भी अच्छा होना चाहिए। वॉयो एस में 1920*1080 के हाई रेज्यूलूशन सपोर्ट के साथ 16.4 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो यूजर को मूवी और वीडियो देखने का अच्छा अनुभव देगी।
अगर आप वॉयो एस की मैमोरी को बढ़ाना चाहत है तो इसके लिए लैपटॉप में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा वॉयो एस में ब्लूटूथ कनेक्टीविटी के साथ ब्लूरे डिस्क भी दी गई है जो साधारण डिस्क के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। पैन ड्राइव या एक्सटर्नल स्पीकर अटैच करने के लिए लैपटॉप में 2.0 और 3.0 वर्जन के यूएसबी पोर्ट ऑप्शन मौजूद है। 3.2 किलोग्राम भार के साथ उम्मीद की जा रही है वॉयों एस में लीथियम ऑयन बैटरी दी गई है जो अच्छा बैकप प्रोवाइड कराएगी। इस समय अन्य ब्रांडों में 3डी लैपटॉप की कीमत काफी ज्यादा है मगर जानकारों के अनुसार कहा जा रहा है कि कंपनी अपने 3डी वॉयो एस लैपटॉप को 40,000 की अनुमानित कीमत में लांच करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








