Home
Computer

स्‍पाइस लांच करेगा कम दाम में जीपीएस से लैस टैबलेट

By Super
स्‍पाइस लांच करेगा कम दाम में जीपीएस से लैस टैबलेट
बाजार में मौजूद ज्‍यादातर टैबलेट पीसी के दाम काफी अधिक है जो सभी लोगों के बजट में फिट नहीं बैठते है। सोनी, एप्‍पल, लिनोवो, एसर जैसी कई बड़ी कंपनियों के टैबलेट बाजार में मौजूद है। स्‍पाइस ने महंगे टैबलेट से टक्‍कर लेने के लिए बाजार में एंड्राएड बेस सस्‍ता टैबलेट लांच करने की घोषणा की है। जिसमें पावरफ़ुल प्रोसेसर के साथ सभी उन्‍नत फीचर दिए गए होंगे। उम्‍मीद है कि स्‍पाइस का नया टैबलेट स्‍पाइस एमआई 720 अगले हफ्ते तक बाजार में लांच कर दिया जाएगा।

अच्‍छी परफार्मेंस के लिए स्‍पाइस में क्‍वालकॉम का 2.2 एंड्राएड प्रोसेसर दिया गया है। 800 x 480 पिक्‍सल की 7 इंच डिस्‍प्‍ले साइज में स्‍पाइस टैब को यूजर एक स्‍मार्ट फोन की तरह भी प्रयोग कर सकता है। एड्रीनों 200 ग्राफ्रिक कार्ड के साथ नए स्‍पाइस टैब में 4 एक्‍सिस ग्रेविटी सेंसर दिया गया है जिससे अच्‍छी ग्राफिक क्‍वालिटी मिलती है, यूजर नए टैब में गेम और हाईडेफिनिशन मूवी को आप बड़े आराम से देख सकते है। डेटा डाउनलोडिंग की बात करें तो स्‍पाइस के नए टैब में 3जी के अलावा वाईफाई और ऐज टेक्‍नालॉजी दी गई है जो 7.2 एमबीपीएस की स्‍पीड से डेटा डाउनलोड करता है। एडॉब फ्लैश प्‍लेयर के साथ एचटीएमएल ब्राउज़र में यूजर यूट्यूब वीडियो का बिना रूके देख सकता है।

3 जी सुविधा हो और वीडियो चैटिंग न हो ऐसा कैसे हो सकता है स्‍पाइस के एमआई 720 में 2 मेगापिक्‍सल के रियर कैमरा के साथ फ्रंट वीजिए कैमरा लगा हुआ है टैब में दिए गए रियर कैमरे की क्‍वालिटी तो अच्‍छी है मगर फ्रंट कैमरे की क्‍वालिटी आपको निराश करेगी साथ में टैब में फ्लैश भी नदारद है जिससे कम रोशनी में साफ तसवीर नहीं मिल पाती। 155 एमबी की इंटरनल मैमोरी स्‍पेस के साथ्‍ा एमआई टैब में 2 जीबी की रैम और 4 जीबी रोम दिया गया है आप चाहे तो माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं। इतनी कम कीमत में स्‍पाइस एमआई में जीपीएस का खास फीचर दिया गया है जो बाजार में जरूर पसंद किया जाएगा।

जीपीएस की सुविधा से आप अपनी लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्‍त सकते है जो बाजार में अभी तक महंगे टैबलेट में ही मौजूद है। अगर आप मूवी और गानों के शैकीन हैं तो नए टैब में मल्‍टी फामेर्ट सपोर्ट दिया गया है जिससे यूजर डब्‍लूएमपी, वेव, डब्‍लू एमए, एमपी3 के अलावा कई वीडियो फार्मेट प्‍ले कर सकता है। बैटरी बैकप की बात करें तो एमआई में 4200 एमएएच की बैटरी इनबिल्‍ड है जो 8 घंटे का नॉन स्‍टॉप यूज और 250 से 300 घंटे तक स्‍टैंडबाय टाइम देती है।

कंपनी स्‍पाइस के एमआई-720 में 1 साल की वारंटी के साथ एसेसीरीज पर 6 महिने की वारंटी दे रही है साथ ही आपको इसके साथ ब्‍लूटूथ हैडसेट भी फ्री मिल रहा है। अगर आप कम बजट में जीपीएस की सुविधा से लैस एक हाईटेक टैबलेट लेना चाहते हैं तो स्‍पाइस के एमआई 730 बेहतर विकल्‍प है जो 12000 रूपए की आकर्षक कीमत में यह बाजार में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X