तोशीबा का हाई क्वालिटी गेमिंग लैपटॉप X770

गेमिंग लैपटॉप के मामले में तोशिबा ने अन्य ब्रांडों के मुकाबले बाजार में बेहतर पकड़ बना ली है। हाई ग्राफिक सपोर्ट के साथ तोशीबा लैपटॉप में गेम खेलने का अलग अनुभव युजर को मिलता है। तोशीबा ने कुछ समय पहले क्वासमियो X770 नाम से हाईग्राफिक सपोर्ट लैपटॉप लांच किया था जिसे गेमिंग लवर्स ने काफी पसंद किया है आइए बात करते है तोशीबा के क्वासमिया X770 में दिए गए फीचरों के बारे में और जानते है कि कैसे यह अन्य गेमिंग लैपटॉप से ज्यादा बेहतर है।
तोशीबा के क्वासमियो X770 लैपटॉप में रेड स्टील पेंट का लुक दिया गया है जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। 17.3 इंस की फुल एचडी स्क्रीन में गेम खेलते समय बड़ा पिक्चर व्यू मिलता है। बेहतर पावर के लिए लैपटॉप में इंटल का कोर आई 7 का लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलाव डिवाइस में 8 जीबी रैम, जीफार्स जीटीएक्स ग्राफिक कार्ड सपोर्ट, और एनवीडिया का 560 एम ग्राफिक कार्ड इनबिल्ड है इसमें कोई शक नहीं लेटेस्ट प्रोसेसर और हाई पावर सपोर्ट की वजह से लैपटॉप की कीमत 80,000 रूपए से लेकर 1, 00,000 रूपए के बीच है।
मगर लैपटॉप के फीचर भी इसे अन्य लैपटॉप के मुकाबले बेहतर गैजेट बनाते हैं। क्वासमियो X770 लैपटॉप का भार 3.4 किलो है जो थोड़ा भारी है। लैपटॉप में 3डी फाइल लोड करने पर यूजर 3डी व्यू का मजा ले सकता है। अगर आप गेमिंग के लिए बेहतर लैपटॉप खरीदने की सोच रहें है तो तोशीबा का नया X770 लैपटॉप सबसे अच्छा ऑप्शन है।
तोशीबा क्वासमियो X770 के फीचरों पर एक नजर
- इंटल का कोर आई 7 प्रोसेसर
- 17.3 इंस एचडी स्क्रीन
- 8 जीबी रैम
- जी फार्स जीटीएक्स 560 एम ग्राफिक कार्ड
- 3डी वीडियो सपोर्ट
- 3.4 किलो भार
- कीमत- 80,000 से लेकर 10,0000 रूपए के बीच


Click it and Unblock the Notifications








