Home
Computer

लॉन्च हुआ दुनिया का पहला डुअल स्क्रीन वाला लैपटॉप, Acemagic X1 में मौजूद फीचर्स देंगे आपको अनोखा अनुभव

Acemagic X1 लैपटॉप लॉन्च हो चुका है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप दुनिया का पहला ऐसा लैपटॉप है, जो कि डुअल स्क्रीन के साथ मिलेगा। इस लैपटॉप की स्क्रीन 360 डिग्री होरजॉन्लटली फोल्ड फीचर के साथ आई है।

इसका मतलब यह हुआ है कि यूजर्स को एक ऐसा लैपटॉप मिलेगा, जिसमें साइड बाई साइड डुअल स्क्रीन फीचर जोड़ा गया है। Acemagic X1 को एक तरह से फ्लिफ स्क्रीन भी कह सकते हैं। फ्लिप स्क्रीन होने की वजह से इसे यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक सेट कर सकते हैं। अगर यूजर इसे साइड बाई साइड डिस्प्ले की तरह यूज करना चाहते हैं, तो भी इस लैपटॉप को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान होगा।

लॉन्च हुआ दुनिया का पहला डुअल स्क्रीन वाला लैपटॉप Acemagic X1

Acemagic X1 की खासियत

Acemagic X1 में बैक टू बैक मोड भी है, जिसके इस्तेमाल से आप सामने बैठे शख्स के साथ भी लैपटॉप की स्क्रीन दिखा सकते हैं। ऐसे में यह स्क्रीन प्रेजेंटेशन, प्लेइंग गेम्स और मूवी आदि देखने में काफी यूजफुल हो सकती है। बता दें कि कंपनी की तरफ से इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वैसे तो मार्केट में कई डुअल स्क्रीन लैपटॉप फीचर्स के साथ देखने को मिल जाते हैं, लेकिन उन लैपटॉप में एक ही साइज की स्क्रीन देखने को मिलती है और ना ही ये लैपटॉप वर्टिकली एक दूसरे से चिपके हुए होते हैं। Acemagic X1 में आपको यह सारी सुविधाएं देखने को मिलेंगी।

कंपनी ने इस लैपटॉप में 12 जनरेशन Intel Core i7-1255U प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इन सब के अलावा Acemagic X1 में 14- Inch Full HD की 2 स्क्रीन दी गई हैं। स्टोरेज की बात करें तो यह लैपटॉप 16GB Dual Channel DDR4 RAM और 1TB SSD स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The world's first dual screen laptop launched, the features present in Acemagic X1 will give you a unique experience
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X