इन टॉप 5 लैपटॉप की कीमत है 30,000 रुपए से भी कम
स्मार्टफोन में आपको कई विकल्प मिलतें हैं, हाई एंड से लेकर बजट तक लेकिन लैपटॉप में शायद ऐसा न हो। आज हम आपके लिए लाए हैं टॉप 5 लैपटॉप जो कि 30,000 रुपए से कम के हैं।
टेक्नोलॉजी की दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। यह केवल स्मार्टफोन के ही नहीं बल्कि लैपटॉप क्षेत्र में भी देखने को मिला है। जितनी तरक्की स्मार्टफोन में हुई उतनी ही लैपटॉप में भी। अब लैपटॉप न ही ज्यादा भारी रह गए हैं और न ही बड़े। आपको हर साइज़ में लैपटॉप मिलते हैं। साथ ही कई लैपटॉप फोल्डेबल भी हैं, जिन्हें जरुरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है।

लैपटॉप और स्मार्टफोन में अब केवल एक ही अंतर रह गया है कि आप इन्हें स्मार्टफोन की तरह हाथ में लेकर नहीं घूम सकते हैं। हम आपके लिए बड़ी और पॉपुलर ब्रांड्स से कई विकल्प लेकर आए हैं, जिनमें डेल, एचपी, एपल आदि शामिल हैं। लैपटॉप में सिर्फ एक कमी है आपको मोबाइल की तरह इनमें कम कीमत के अधिक विकल्प नहीं होते हैं।
हाई एंड लैपटॉप में आपको कई ऑप्शन मिलेंगे वहीं 30,000 रुपए से कम में गिने चुनें विकल्प हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही कुछ टॉप 5 लैपटॉप दिखा रहे हैं जो कि आप कम कीमत में खरीद सकते हैं।
डेल इंस्पायरॉन 15 3541
फीचर्स
कीमत 19,959 रुपए
15.6 इंच एलईडी डिस्प्ले
एएमडी ई1-6010 एपीयू
विंडोज़ 8.1 ओएस
4जीबी रैम
500जीबी 5400 आरपीएम SATA हार्ड ड्राइव
एएमडी इंटीग्रेटेड ग्राफ़िक्स
नए लैपटॉप की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
लेनोवो एसेंशियल जी50-45
कीमत 28,250 रुपए
फीचर्स
15.6 इंच एलईडी डिस्प्ले
4जीबी रैम
500जीबी एचडीडी
64 बिट विंडोज़ 10 ऑपरेटिंग सिस्टम
4CELL 32WH बैटरी
एसर एस्पायर ई5 571 नोटबुक
कीमत 25,425 रुपए
फीचर्स
15.6 इंच स्क्रीन
इंटेल कोर आई5 4210
4जीबी रैम
1टीबी एचडीडी लिनक्स
इंटीग्रेटेड एचडी ग्राफ़िक्स
एक साल की वारंटी
आसुस ए555एलए-एक्सएक्स1560डी लैपटॉप
कीमत 27,500 रुपए
फीचर्स
15.6 इंच स्क्रीन
इंटेल एचडी 4400 ग्राफ़िक्स
1.7GHz कोर आई3 4005यू प्रोसेसर
4जीबी रैम
1टीबी 5400आरपीएम सीरियल ATA हार्ड ड्राइव
फ्री DOS
एचपी 15-एवाई523टीयू
कीमत 29,899 रुपए
फीचर्स
15.6 इंच स्क्रीन
विंडोज़ 10
2GHz इंटेल कोर आई3 5005यू जेन प्रोसेसर
4जीबी रैम
500जीबी 5400आरपीएम सीरियल ATA हार्ड ड्राइव
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications