कंप्यूटर की ये कूल ट्रिक्स आपको बना देंगी पॉवर यूजर!
कंप्यूटर ने हमारी लाइफ काफी सिंपल बना दी है। अपने कई काम अब हम घर पर बैठे बैठे निपटा देते हैं। पढ़ाई हो या ऑफिस का काम कंप्यूटर पर सब किया जाता है। लेकिन फालतू के क्लिक्स न केवल समय बर्बाद करते हैं बल्कि काम में भी बाधा डालते हैं।
लेटेस्ट ओएस एंड्रायड मार्शमेलो 6 पर चलते हैं ये शानदार स्मार्टफोन!
कंप्यूटर का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। लकिन हम में से कई ऐसे लोग हैं जो जिन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है। और यही वजह है कि हम अपना समय कुछ फालतू के क्लिक में ज्यादा बिता देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ कूल ट्रिक्स जो आपको बना देंगे एक पॉवर यूजर-
#1
यदि आप दो विंडोज को साथ में यूज करना चाहते हैं तो आप कीबोर्ड में दिए विंडो बटन को और राईट या लेफ्ट एरो को साथ में प्रेस करें। दोनों विंडो कार्नर में साथ में आ जाएंगी।
#2
यदि आप कंप्यूटर में काम कर रहे हैं और गलती से कोई टैब बंद हो गया हो तो ctrl+shift+T टाइप करें, आपका टैब फिर से खुल जाएगा।
#3
जब आप किसी ब्राउज़र में ब्राउज़िंग कर रहे हों तो नीचे काने के लिए स्पेस बार का इस्तेमाल करें। ऊपर जाने के लिए shift की के साथ स्पेस बार को प्रेस करें।
#4
यदि आप कंप्यूटर में कुछ ऐसा सर्च करना चाहें जिसकी हिस्ट्री आप कंप्यूटर में नहीं आने देना चाहते है, तो ctrl+shift+N टाइप करें। इससे आप इन्कॉगनिटो मोड में चले जाएंगे। अब आप कुछ भी करें आपकी हिस्ट्री सेव नहीं होगी।
#5
अपने कंप्यूटर की बैटरी सेव करने के लिए आप बैटरी सेविंग मोड ऑन कर सकते हैं। साथ ही अपने कोपुटर का डिस्प्ले डिम कर दें, इससे बैटरी सेव होगी।


Click it and Unblock the Notifications







