एक ही टैबलेट में इंटरनेट सर्फिंग के साथ फोन कॉल भी करें
क्या आप इंटरनेट के टैबलेट और फोन कॉल करने के लिए स्मार्टफोन का प्रयोग करते हैं, लेकिन अब ये फैशन पुराना हो चुका है क्योंकि अब टैबलेट में इंटरनेट सर्फिंग के साथ फोन कॉल भी कर सकते हैं। गिजबोट आपके लिए 5 ऐसे टैबलेट लाया है जिसमें इंटरनेट सर्फिंग के साथ वॉयस कॉलिंग भी की जा सकती है। इन्हीं में से एक है बियांड एमआई बुक एमआई 7 इसके अलावा लावा, माइक्रोमैक्स, हुवावे के कई ऐसे टैबलेट उपलब्ध हैं जिनमें वॉयस सपोर्ट दिया गया है। अगर आप ये सोंच रहे हैं कि इनकी कीमत काफी ज्यादा होगी तो ऐसा नहीं है सभी टैबलेट की कीमत 15,000 रुपए से कम है।
बियांड एमआई बुक एमआई 7 (Byond Mi-book Mi7)
7 इंच की स्क्रीन के साथ बियांड एमआई 7 में 7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1024 X 600 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। हालाकि इसकी तुलना हम आईपैड से तो नहीं कर सकते लेकिन 10,499 रुपए की आकर्षक कीमत को देखते हुए इसमें दिए गए फीचर अच्छे हैं। जैसे टैबलेट में आईस्क्रीम सैंडविच 4.0 ओएस दिया गया है साथ में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी, 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा, वीजिए फ्रंट फेसिंग कैमरा, 3200 एमएएच बैटरी। कीमत- 10, 499 रुपए
लावा ई कनेक्ट (Lava E-Tab Connect)
लावा ई कनेक्ट में 3जी कालिंग सपोर्ट दिया गया है, साथ में 7 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन यूजर को बड़ा व्यू देती है, स्क्रीन 800 x 480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। फास्ट और स्मूद प्रोसेसिंग के लिए लावा ई टैब में 1 गीगाहर्ट सिंगल कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, एंड्रायड 4.0 आईसीएस ओएस, 512 एमबी रैम, 4जीबी इंटरनल मैमोरी के अलावा 2 मेगापिक्सन रियर और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट वीजिए कैमरा इनबिल्ड है। अगर टैबलेट की कीमत पर नजर डालें तो मार्केट में ये 8,499 रुपए में उपलब्ध है।
माइक्रोमैक्स 3जी P600 (Micromax Funbook 3G P600)
माइक्रोमैक्स ने हाल ही में 3जी वॉयस कॉलिंग टैबलेट लांच किया है। फनबुक 3जी पी 600 में 7 इंच की मल्टीटच स्क्रीन के साथ 1 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर, एंड्रायड 4.0 आईसीएस ओएस, 512 एमबी रैम, 2जीबी इंटरनल मैमोरी, 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा, वाईफाई, 3जी सपोर्ट दिया गया है। कीमत- 9,500 रुपए
हुवावे मीडिया पैड 7 लाइट (Huawei MediaPad 7 Lite)
हुवावे मीडिया पैड 7 में भी फनबुक पी 600 की तरह 7 इंच की स्कीन दी गई है। टैबलेट की खास बात है इसमें आप 2जी और 3जी कॉलिंग कर सकते हैं यानी दूसरे टैबलेटों की जरूरी नहीं केवल 3जी सपोर्ट ही दिया गया है। फीचरों पर नजर डालें तो हुवावे मीडिया पैड 7 लाइट में 1.2 गीगार्हट कार्टेक्स ए8 प्रोससर, 1 जीबी रैम, एंड्रायड आईसीएस ओएस, 4 जीबी इंटरनल मैमोरी स्टोरज, वाईफाई, ब्लूटूथ, 3.2 मेगापिक्सल कैमरा और वीजिए फ्रंट फेसिंग केमरा दिया गया है। कीमत-13,700 रुपए
Ambrane 3G Calling Tablet (एंब्रेन 3जी कॉलिंग टैबलेट )
हो सकता है आपने एंब्रेन ब्रांड के बारे में न सुना हो लेकिन कीमत और फीचरों के मामले में एंब्रेन किसी दूसरे टैबलेटों से कम नहीं हैं। एंब्रेन में ड्युल सिम सपोर्ट के साथ 7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1024 X 600 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। स्मूद प्रोसेससिंग पॉवर के लिए 1.5 गीगाहर्ट कार्टेक्स ए 9 प्रोसेसर, 1जीबी रैम और 8 जीबी एक्पेंडेबल रैम का ऑप्शन दिया गया है। दूसरे फीचरों में वाईफाई, 4000 एमएएच की बैटरी, वीजिए फ्रंट फेसिंग कैमरा, 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा इनबिल्ड है। कीमत- 8,990 रुपए
Byond Mi-book Mi7
Byond Mi-book Mi7
Lava E-Tab Connect
Lava E-Tab Connect
Ambrane 3G Calling Tablet
Ambrane 3G Calling Tablet
Huawei MediaPad 7 Lite
Huawei MediaPad 7 Lite
Micromax Funbook 3G P600
Micromax Funbook 3G P600


Click it and Unblock the Notifications