टॉप 5 मल्टीटास्किंग लैपटॉप जो 35000 रु के अंदर ले सकते हैं
स्टूडेंट हैं, होम मेकर हैं या फिर प्रोफेशनल, लैपटॉप हर वर्ग की जरूरत बन चुका है खासकर यूट्यूब, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया के यूजर जितनी तेजी से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए लैपटॉप आज कल आपको हर घर में मिल जाएगा। इसी के चलते लैपटॉप मैन्युफैक्चरर हर रेंज के लैपटॉप मॉडल बाजार में उतार रहे है, फिर वो चाहे गेमिंग हो, वीडियो एडिटिंग हो या फिर मल्टीटास्किंग वर्क हो।
आज हम आपके लिए 5 ऐसे लैपटॉप मॉडल लेकर आए है जो 35,000 रु के अंदर आप ले सकते हैं जैसे सोशल मीडिया, कंटेंट राइटिंग, हल्के वीडियो एडिट करना हो या फिर ऐसा ही कोई और काम करना हो तो नीचे दी गई लिस्ट में से एक मॉडल सलेक्ट कर सकते हैं।

1.आसुस वीवोबुक 15
एक समय था जब आसुस के लैपटॉप टॉप 10 की रेंज में नहीं गिना जाता था लेकिन आज के दौर में आसुस के कई मॉडल बेस्ट लैपटॉप कैटेगिरी में आते हैं। ASUS VivoBook 15 भी इसी रेंज में बेस्ट कहा जा सकता है। इसमें ड्युलकोर इंटल सेलरॉन N4020 प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में 4 जीबी की रैम मिलती है। इसके साथ 256 जीबी की एसएसडी दी गई है जो इसके बूट टाइम को फास्ट करती है साथ ही इसमे दूसरे फीचर भी मिल जाते हैं।
कीमत- 26,990 रु
2. एसर वन 14 AMD Ryzen मॉडल
अगर आप किसी खास ब्रांड के फैन नहीं है, जैसे डेल, एचपी, एपल और किसी दूसरे ब्रांड पर आसानी से शिफ्ट हो सकते हैं तो एसर इस मामले में दूसरे लैपटॉप मैन्यूफैक्चर से कम कीमत में बेहतर प्रोडेक्ट बनाता है। एसर वन 14 AMD Ryzen 3 3250U थिन और लाइट वेट लैपटॉप है जिसमें रोजमर्रा के टास्क आराम से किए जा सकते हैं। इसमें 8 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी दी गई है।
कीमत- 32,990 रु
3. एचपी लैपटॉप 15s
एचपी एक ऐसा ब्रांड नेम है जिसके नाम पर ही एक समय में लैपटॉप बिक जाया करते थे, ये बात उस समय की है जब भारत में डेल ओर लिनोवो जैसे ब्रांड उतना फेमस नहीं हुआ करते थे, एचपी 15s में AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में मिलती है 8 जीबी रैम, 512 जीबी की एसएसडी, लैपटॉप में फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जिसके साथ डेडिकेटेड ग्राफिक सपोर्ट भी दिया गया है।
कीमत- 31,990 रु
4. एचपी 14s
लिस्ट में तीसरा लैपटॉप एचपी का है जिसमें 11 जेन का इंटल कोर आई 3 प्रोसेसर दिया गया है साथ में मिलती है 8 जीबी रैम और 256 जीबी एसएसडी, इसमे फुल एचडी की एंटी ग्लेयर स्क्रीन जिसकी वजह से लंबे समय तक लैपटॉप में आराम से काम किया जा सकता है।
कीमत- 34,990 रु
5. लिनोवो आईडिया पैड 3
लेनोवो का आइडियापैड 3 एक मल्टीपरपज लैपटॉप है जिसमें परफार्मेंस और पोर्टेबिलिटी दोनों का बैलेंस दिया गया है। इसमें 11th जेन इंटल कोर आई3 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 8 जीबी की रैम ओर 512 जीबी की एसएसडी मिलती है। लैपटॉप में 8 जीबी रैम, 512 जीबी एसएसडी दी गई है साथ में 2 साल की वारंटी और 3 महिने का एक्सबॉक्स गेम पास मिलता है।
कीमत- 34,599 रु


Click it and Unblock the Notifications







