तोशीबा का दमदार लैपटॉप है एल 755 डी

रेड रबि कलर के साथ लैपटॉप में एमडी लियॉनो आर्किटेक्चर का प्रयोग किया गया है जो देखने में इसे और शानदार बनाता है। लैपटॉप में 1.4 गीगाहर्ट का ए6-3400एम एएमडी का 4 कोर प्रोसेसर दिया गया है जो हाईडेफिनेशन गेम और हाईग्राफ्रिक वीडियो को सपोर्ट करता है। 320 जीबी की हार्डडिस्क के साथ एल755 डी में 1366 X 768 रेज्यूलूशन की 15.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। लैपटॉप में दी गई टर्बो तकनीकी इसके प्रोसेसर को दमदार पावर मिलती है।
कंपनी अपने ग्राहकों को इस समय लैपटॉप पर 1 साल की वारंटी दे रहीं है। तोशीबा के एल755 में ब्लूटूथ के आलवा कई स्लॉट दिए गए हैं जिससे यूजर अन्य डिवाइस को अटैच कर डेटा ट्रांसफर कर सकता है। एल 755 में स्लीप एंड चार्ज तकनीकी से आप अपने मोबाइल फोन को चार्ज कर सकते है चाहे आपका लैपटॉप स्लीप मोड में क्यों न हो।
तोशीबा एल 755 डी के फीचर एक नजर में
- ए6-3400एम एएमडी का 4 कोर प्रोसेसर
- 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन
- ई साटा, वीजीए, किंगस्टन कार्ड स्लॉट
- 0.3 मेगापिक्सल कैमरा


Click it and Unblock the Notifications








