Home
Computer

एक बार देखा तो देखते ही रह जाएंगे इस नोटबुक को

एक बार देखा तो देखते ही रह जाएंगे इस नोटबुक को

जापान की तोशिबा कारपोरेशन ने भारत में दुनिया की सबसे हल्की अल्ट्राबुक पोर्टेज जेड830 लांच की है । कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे हल्की अल्ट्राबुक है। इसका वजह मात्र 1.12 किलोग्राम है और यह सिर्फ 15.9 मिलीमीटर मोटी है। डेल के वोस्‍ट्रा वी 131 के मुकाबले तोशीबा की अल्‍ट्राबुक का साइज कम है।

हम आपको बता दें डेल वोस्‍ट्रो भी स्‍लिम लैपटॉप की श्रेणी में नंबर वन माना जाता था। अल्‍ट्राबुक की लांचिग के मौके पर तोशिबा इंडिया के उत्पादन प्रबंधन एवं सेवा-डीएस डिविजन में रणनीतिक मार्केटिंग के उपाध्यक्ष शिवकुमार एन ने कहा, आकर्षक डिजाइन, प्रभावशाली फीचर्स की वजह से नई अल्‍ट्राबुक कंप्यूटिंग के क्षेत्र में एक अलग अनुभव प्रदान करेगी।

तकनीकी रुप से तोशीबा की नई अल्‍ट्राबुक में नजर डालें तो इसमें 2.0 और 3.0 यूएसबी पोर्ट, इथरनेट, एचडीएमआई, वीजीए पोर्ट के अलावा किंगस्‍टन लॉक स्‍लॉट और एसडी रीडर की सुविधा दी गई है। फास्‍ट परफार्मेंस के लिए अल्‍ट्राबुक में लेटेस्‍ट इंटल कोर आई 5 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी मैमोरी इनबिल्‍ड है। तोशीबा ने पोर्टेज जेड830 अल्‍ट्राबुक को भारत में 96,290 रुपए में लांच किया है।

तोशीबा अल्‍ट्राबुक में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 13 इंच स्‍क्रीन साइज

  • 15.9 मिलीमीटर आकार

  • 1.12 किलो भार

  • इंटल कोर आई 5 प्रोसेसर

  • 6 जीबी रैम

  • 128 जीबी एसएसडी मैमोरी

  • 2.0 और 3.0 यूएसबी पोर्ट

  • कीमत- 96,290 रुपए

अपनी पेन ड्राइव कैसे करें फार्मेट

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X