अब 3डी के साथ लें हाईडेफिनेशन क्वालिटी का मजा

तोशीबा सेटेलाइट पी 750 एक मल्टीमीडिया लैपटॉप है जिसमें आप गेम के साथ साथ अपना कोई भी काम कर सकते हैं। नए लैपटॉप में हाईपरफार्मेंस के लिए इंटल का कोर आई7 सेकेंड जेनरेशन प्रोसेसर दिया गया है, हम आपको बतादे आई7 अब तक का सबसे उन्नत प्रोसेसर है। सेटेलाइट पी 750 में 3डी हाईडेफिनेश गेम आराम से खेले जा सकते है इसके लिए लैपटॉप में एनवीडिया का जी फोर्सजीटी 540 एम ग्राफिक कार्ड इनबिल्ड है।
लैपटॉप में 15.6 इंच का बड़ा स्क्रीन साइज दिया गया है जो हाईडेफिनेशन पिक्चर क्वलिटी प्रोवाइड करता है। 3डी सपोर्ट की वजह से लैपटॉप में मूवी और गू खेलने का अलग अनुभव मिलता है। इसमें आप इंटरटेंमेंट के अलावा और कई काम कर सकते हैं। तोशीबा सेटेलाइट पी 750 में दिया गया मैमोरी स्पेस अन्य लैपटॉप के मुकाबले काफी ज्यादा है, 750 जीबी हार्ड डिस्क मैमोरी स्पेस के साथ लैपटॉप में 6 सेल की बैटरी इनबिल्ड है।
अगर आप ज्यादातर ट्रैवल करते है तो 2.6 किलो भार के साथ इसको आप आराम से कैरी कर सकते हैं। अन्य फीचरों में साधारण डीवीडी ड्राइव के मुकाबले सेटेलाइट पी 750 में 8 एक्स डीवीडी सूपर मल्टी राइटर ड्राइव दी गई है। 1.3 मेगापिक्सल इनबिल्ड कैमरे की मदद से आप अपने दोस्तों के साथ वीडियो चैटिंग भी कर सकते है। तोशीबा का सेटेलाइट पी 750 बाजार में 40,000 रूपए कीमत में एक साल की वांरटी के साथ उपलब्ध है।
तोशीबा सेटेलाइट के फीचरों पर एक नजर
- 15.6 इंच स्क्रीन
- इंटल कोर आई7 सेकेंड जेनरेशन
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- 750 जीबी हार्ड डिस्क मैमोरी
- जी फोर्सजीटी 540 एम ग्राफिक कार्ड
- 3डी सपोर्ट
- 6 सेल बैटरी
- 2.6 किलो भार


Click it and Unblock the Notifications








