2,999 रुपए में ऑनलाइन मिल रहा है यूबीस्लेट टैबलेट

2011 में दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट आकाश लांच किया गया था, जिन उपभोक्ताओं ने आकाश टैबलेट की बुकिंग की थी उन्हें मार्च तक का समय भी दिया गया था मगर अभी तक इसका कोई अता पता नहीं है। सुनने में आ रहा है डिवाइस की टेस्टिंग करने में समय लग रहा है। आकाश टैबलेट खासतौर से छात्र-छात्राओं के लिए लांच किया गया था।
मगर थोड़े दिनों बाद आकाश को बनाने वाली डेटा विंड ने यूबीस्लेट नाम का नया वर्जन भी लांच कर दिया था जिसमें आकाश से बेहतर फीचर दिए गए हैं। भारत में यूबीस्लेट के दो वर्जन उपलब्ध है पहला 7 प्लस और दूसरा 7सी, यूबीस्लेट 7 प्लस की कीमत 2,999 रुपए है जबकि 7 सी 3,999 रुपए में उपलब्ध है, यूबीस्लेट के दोनों मॉडलों में सबसे बड़ा अंतर है इसकी मैमोरी 7 प्लस में 2 जीबी का मैमोरी स्पेस मौजूद है।
हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
यूबीस्लेट एंड्रॉएड टैबलेट में 800 मेगाहर्ट एआरएम कार्टेक्स ए8 प्रोसेसर के साथ 256 एमबी रैम दी गई है। टैबलेट में 7 इंच की कैपेसेटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में वाईफाई और कनेक्टीविटी के दूसरे कई ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार कुछ महिनों में टैबलेट रीटेल स्टोरों में भी उपलब्ध हो जाएगा। मगर फिलहाल यह इंटरनेट पर कई ऑनलाइन साइटों में 2,999 रुपए में उपलब्ध है।
कीमत
यूबीस्लेट 7 प्लस- 2,999 रुपए
यूबीस्लेट 7 सी- 3,999 रुपएडेल भी लांच करेगा कम कीमत में विंडो8 टैबलेट
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications