हाथ में पहन कर चलिए इस अनोखे कंप्यूटर को

कितना अच्छा होता अगर टैबलेट से भी छोटे डिवाइस में हम कंप्यूटर से जुडे़ सभी कामों को कर सकते न तो हमे उसे लेकर चलते की जरूरत होती और नहीं बार-बार चार्ज करना पड़ता। आप सोंच रहें होंगे ऐसा तो सिर्फ हॉलिवुड की फिल्मों में ही हो सकता है मगर भविष्य में कौन सी तकनीक कब आएगी इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता अब इस घड़ी के बराबर आकार के कंप्यूटर को ही ले लीजिए। देखने में यह किसी हाथ घड़ी से कम नहीं लगता मगर इसके फीचर को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
ट्यूवे ऑनलाइन साइट के मुताबिक रिस्ट वॉच पीसी में कंप्यूटर के सभी फीचरों के साथ रिस्टवॉच के फीचर भी दिए गए हैं। इसे आप आराम से अपनी कलाई में बांध कर कहीं भी जा सकते हैं। इस नए रिस्ट वॉच पीसी में इंटरनेट सुविधा के साथ मनोरंजन के लिए एमपी3 और एमपी4 प्लेयर भी दिया गया है। यहीं नहीं, इसमें डिजिटल विडियो कैमरा भी होगा जिससे आप अपन मनपसंद पिक्चर और वीडियो रिकार्ड कर सकेंगे। आजकल सभी लोग टच स्क्रीन का पय्रोग करता चाहते है, इसलिए इसमें अच्छे पिक्सल सपोर्ट के साथ बड़ी टीएफटी टच स्क्रीन दी गई है।
रिस्ट वॉच पीसी में जीपीआरएस और डब्ल्यूएपी क्नेक्टिविटी की सुविधा भी है। इसके अलावा, ब्लूटुथ और यूएसबी का सपोर्ट भी दिया गया है । म्यूजिक प्रेमियों को अपने लिए म्यूजिक लाइब्रेरी बनाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड के साथ अच्छा मैमोरी स्पेस भी मिलेगा। फिलहाल इस अनोखे वॉच पीसी के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है मगर इस नए वॉच पीसी को बाजार में आने में अभी काफी वक्त लगेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications