लैपटॉप पर सेव वाई-फाई पासवर्ड कैसे देखें?
क्या आपको भी अपने लैपटॉप पर सेव किए गए वाई-फाई नेटवर्क के पासवर्ड याद नहीं रहते? अगर हां, तो चिंता न करें। अक्सर हम जब भी पहली बार लैपटॉप या फिर पीसी में वाई-फाई पासवर्ड भर देते है उसके कुछ समय बाद उसे भूल जाते है और बाद में वही पासवर्ड सर्च करने में हमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने विंडो लैपटॉप पर सेव किए गए किसी भी वाई-फाई नेटवर्क का पासवर्ड देख सकते हैं। यह ट्रिक न केवल आसान है, बल्कि तेज भी।

पासवर्ड चेक करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें :
पहली स्टेप- सबसे पहले अपने लैपटॉप को ऑन कर लें इसके बाद स्टार्ट मेनू में जाकर"cmd" टाइप करें। फिर "कमांड प्रॉम्प्ट" पर राइट-क्लिक करके "Run as administrator" टाइप करें
दूसरी स्टेप- इसके बाद आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा जहां आपको "netsh wlan show profiles" टाइप करना होगा और Enter दबाना होगा। यह आपके लैपटॉप पर सेव किए गए सभी वाई-फाई नेटवर्क की लिस्ट दिखाएगा।
तीसरी स्टेप- अब, जिस वाई-फाई नेटवर्क का पासवर्ड आप देखना चाहते हैं, उसका नाम नोट कर लें। उदाहरण के लिए, अगर नेटवर्क का नाम "MyWiFi" है, तो आपको "netsh wlan show profile name="MyWiFi" key=clear" टाइप करना होगा और Enter दबाना होगा। इस कमांड के बाद, आपके सामने वाई-फाई नेटवर्क का नाम, सिक्योरिटी टाइप और पासवर्ड दिखाई देगा।
अगर पहले तरीके से आप वाई-फाई पासवर्ड नहीं चेक कर पा रह है तो नेटर्वक सेटिंग में जाकर वाई-फाई पासवर्ड कैसे चेक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
पहली स्टेप- सबसे पहले अपने लैपटॉप को उस नेटर्वक से कनेक्ट कर लीजिए जिस वाई-फाई नेटर्वक का पासवर्ड आप चेक करना चाहते हैं। इसके बाद वाई-फाई के आइकॉन में राइट क्लिक करे Network and Internet settings ऑप्शन सलेक्ट करें।
दूसरी स्टेप- अब (Advanced network settings) में जाए।
तीसरी स्टेप- इसके बाद (More network adapter options) पर क्लिक करें।
चौथी स्टेप- अब वही वाई-फाई नेटर्वक सलेक्ट करें और (View status of this connection) पर जाएं।
पांचवी स्टेप- इसके बाद (Wireless Properties) में जाकर (Security) टैब पर क्लिक करें और (Show characters) में जाकर आप अपना पासवर्ड चेक कर सकते हैं।
इस तरह से आप अपने विंडोज लैपटॉप पर सेव किए गए किसी भी वाई-फाई नेटवर्क का पासवर्ड देख सकते हैं। यह तरीका खासकर तब काम आता है जब आप किसी नेटवर्क का पासवर्ड भूल जाते हैं या किसी नए डिवाइस को कनेक्ट करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








