Home
Computer

व्‍यूपैड से ज्‍यादा बेहतर है लिनोवा का लीपैड

By Super
व्‍यूपैड से ज्‍यादा बेहतर है लिनोवा का लीपैड
एप्‍पल, सोनी, ब्‍लैकबेरी, सैमसंग के अलावा लिनोवो और व्‍यूसोनिक के टैबलेट पीसी में जंग छिड़ी हुई है सभी कंपनियों के टैबलेट में कुछ न कुछ नया है। आज हम बात करेंगे लिनोवो के लीपैड ए1-07 और व्‍यूसोनिक के व्‍यूपैउ 7 एक्‍स के बारे में दोनों टैब साधारण प्रयोग करने के लिए अच्‍छे हैं मगर तकनीकी रूप ये एक दूसरे से काफी अलग हैं।

लिनोवा पीसी बाजार में एक जाना माना नाम है जबकि व्‍यूसोनिक के उत्‍पादों की बाजार में अभी ज्‍यादा रेंज मौजूद नहीं हैं। व्‍यूसोनिक के व्‍यूपैड 7 एक्‍स में 7 इंच की लिड स्‍क्रीन दी गई है जो 600 x 1024 रेज्‍यूलूशन क्रिस्‍टल क्लियर वीडियो और पिक्‍चर प्रोवाइड करती है। मल्‍टी टच सुविधा की वजह से व्‍यूपैड की स्‍क्रीन टच काफी सेंसटिव है जिससे यूजर को क्‍विक टच रिस्‍पांस मिलता है। व्‍यूपैड और लीपैड में अलग अलग वर्जन के गूगल का एंड्राएड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है।

सोनिक व्‍यूपैड में गुगल का एंड्राएड वी 3.2 हनिकांब वर्जन दिया गया है वहीं लिनोवो का लीपैड एंड्राएड वी 2.3 जिजरब्रेड वर्जन पर काम करता है। दोनों टैब में प्रोसेसर भी अलग दिए गए हैं लीपैड ए1-07 में 512 एमबी रैम के साथ 1 गीगाहर्ट का टेक्‍सास इंट्रूमेंट ओएमपी 3622 प्रोसेसर लगा हुआ है। व्‍यूसोनिक 7एक्‍स में क्‍वालकॉम एमएसएन 7227 चिपसेट के साथ एनवीडिया टैगरा 2 टी20 ड्यूलकोर प्रोसेसर दिया गया है। पावर के मामले में दोनों टैब में दिए गए प्रोसेसर लगभग बराबर काम करते हैं।

मगर व्‍यूपैड एचपीए की वजह से लीपैड के मुकाबले तेज नेट सर्फिंग की स्‍पीड मिलती है। व्‍यूपैड में एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है जो एचडी टीवी को भी सपोर्ट करता है इसके अलावा डीएलएनए फीचर से आप एक ही लेन केबल से अपने टैब को कनेक्‍ट कर सकते है। कैमरे की बात की जाए लीपैड और व्‍यूपैड के कैमरे में काफी अन्‍तर है। लीपैड ए1 में 3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और फ्रंट वीजीए कैमरा दिया गया।

व्‍यूपैड के कैमरे के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं मिल पाई है मगर व्‍यूपैड में दिया गया कैमरा हाईडेफिनेशन वीडियो रिकार्डिंग करता है। वाईफाई, जीपीएस का फीचर व्‍यूपैड और लीपैड दोनों टैब में दिया गया है। बाजार में लिनोवो का लीपैड ए1-07 ब्‍लैक, व्‍हाइट,ब्‍लू और पिंक शेड के साथ 19,000 रूपए में उपलब्‍ध है। वहीं व्‍यूपैड 7एक्‍स की कीमत28,000 के आसपास है जो लीपैड के मुकाबले काफी ज्‍यादा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X