Home
Computer

व्‍यूसोनिक के व्‍यूपैड10 में चलेंगे दो ओएस

By Super
व्‍यूसोनिक के व्‍यूपैड10 में चलेंगे दो ओएस
टैबलेट पीसी की ओर लोगों के बढ़ते रूझान को देखते हुए ज्‍यादातर फोन और कम्‍प्‍यूटर निर्माता कंपनिया इसकी ओर अपना रूख कर रही है। वहीं एंड्राएड और विंडो आपरेटिंग सिस्‍टम के बीच भी जंग सी छीड़ी हुई कौन सा आपरेटिंग सिस्‍टम ज्‍यादा बेहतर है। अगर हम एक ऐसे टैबलेट की बात करें जिसमें दोनों
आपरेटिंग सिस्‍टम हो तो कितना अच्‍छा हो। इसी को ध्‍यान में रखते हुए व्‍यूसोनिक व्‍यूपैड10 ने ऐसा टैबलेट लांच किया है जो एंड्राएड 2.2 फ्रोयो और विडों 7 दोनों तरह के आपरेटिंग सिस्‍टम को सर्पोट करेगा।

दो आपरेटिंग सिस्‍टम को सपोर्ट करने के साथ व्‍यूसोनिक व्‍यूपैड10 में हार्डवेयर काफी दमदार दिया गया है। इसमें इंटल का 1.6ghz प्रोसेसर लगा हुआ है जो प्रोसेसिंग में काफी तेज है।व्‍यूपैड10 में 10.1 इंच की फुल टच स्‍क्रीन दी गई। जिसमें वाई फाई और ब्‍लूटूथ कनेक्‍टीविटी से आप विडियो, ऑडियो का मजा ले सकते हैं। कैमरे की बात करें तो फोटो और विडियोग्राफी करने वालों को यह थोड़ा निराश कर सकती है। 1.3 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ व्‍यूपैड स्‍मार्टफोन और दूसरे आईपैड के मुकाबले ज्‍यादा साफ तस्‍वीरें नहीं खींच सकता साथ ही इसमें एचडीएमआई र्पोट की कमी भी खली जिसकी जगह पर वीजीए पोर्ट दिया गया है।

स्‍क्रीन साइज बडा़ होने के कारण व्‍यूपैड में एंड्राएड 2.2 आपरेटिंग सिस्‍टम में यह बेहतर कात नहीं करता इस वजह से एंड्राएड का हनीकांब वर्जन ज्‍यादा बेहतर तरीके से काम करता है। व्‍यूनैड 10 में हनीकांब वर्जन को अपग्रेड करने की सुविधा भी नहीं दी है जिससे आप इसे अपग्रेड नहीं कर सकते है। वहीं दूसरी ओर विंडो 7 आपरेटिंग सिस्‍टम व्‍यूपैड में बेहतर काम करता है।

एंड्राएड की तुलना में विडोंज के आइकॉन ज्‍यादा आर्कषक लगते हैं। व्‍यूपैड में वैसे तो कई एप्‍लीकेशन दी गई है मगर फोटोशाप जैसी एप्‍लीकेशन को टच स्‍क्रीन की वजह से प्रयोग करने में काफी दिक्‍कत होती है। व्‍यूसोनिक के व्‍यूपैड 10 में ड्यूल आपरेटिंग सिस्‍टम के अलावा कई फीचर दिए गए है मगर बाजार में इसकी कीमत ही तय करेगी की लोगों को यह कितना पसंद आएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X