सैमसंग के टैबलेट को वोडाफोन करेगा प्रमोट

दोनों टैब के फीचर लगभग बराबर ही होगें उम्मीद की जा रही है कि नए टैब में 16 जीबी की स्टोरेज मैमोरी और 1 जीबी रैम दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी 750 में 7000 एमएएच की बैटरी दी गई हैं वहीं गैलेक्सी 730 में 6100 एमएएच की बैटरी दी गई है। अगर आप टीवी पर अपना मनपसंद प्रोग्राम देखना चाहते हैं तो सैमसंग के इन दोनों टैब में पहले से लोडेड एप्लीकेशन के द्वारा आप 55 भारतीय चैनलों का लुत्फ उठा सकते हें। 17 न्यूजपेपर और मैगजीन के साथ में 30000 से ज्याद भारतीय भाषाओं में किताबें भी पड़ सकते हैं। जो एक शानदार फीचर है।
सैमसंग गैलेक्सी के लांच होने के बाद सभी बड़े टेलिकॉम आपरेटर सैमसंग के टैब को अपनी सर्विस देना चाह रहे हैं। मगर कंपनी ने वोडाफोन को सैमसंग के टैबलेट को प्रमोट करने की जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वोडाफोन कई तरह के आकर्षक आफर लाया है। जिनमें से वोडाफोन 3000 रूपए में 6 महिने की वैलेडिटी के साथ 2 जीबी डेटा फ्री दे रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ने टैबलेट बाजार में अभी भी धूम मचा रखी है। वोडाफोन भी कई तरह के ऑफर बाजार में ला रहा है जो लोगों को पसंद आएगें।


Click it and Unblock the Notifications








