पैनटेक जल्द लांच करेगा वॉटरप्रूफ टैबलेट

अगर आपको ट्रैवल करने की आदत है या फिर ऑफिस के काम से अक्सर बाहर जाना पड़ता है, तो ऐसे में सोशन नेटवर्किंग साइट और अपनों से जुड़े रहने के लिए टैबलेट से अच्छा और कोई विकल्प नहीं हो सकता मगर धूल और पानी किसी भी टैबलेट को नुकसान पहुचा सकते है, मगर अब चिंता करने की कोई बात नहीं क्योंकि पैनटेक ने इस समस्या से निपटने के लिए स्प्लैश प्रूफ टैबलेट पेश किया है। जिसमें पानी का कोई भी असर नहीं होगा। पैनटेक एलिमेंट टैबलेट को खास तरह से डिजाइन किया गया है।
Features and specifications of Pantech Element tablet
Category
Availability
Processor
CPU
Dual core processor
Clock speed
1.5 GHz
Operating system
Android 3.2 Honeycomb
General features
Memory
Internal Memory
16 GB
Display
Size
8 inch
Type
Touch screen water proof type
Camera
Main camera
5 mega pixel resolution
Secondary camera
2 mega pixel front facing camera
तकनीकी रूप से टैबलेट में 8 इंच की स्क्रीन दी गई है। जो किसी भी साधारण टैबलेट के मुकाबले बेहतर क्वालिटी का व्यू प्रोवाइड करती है। टैब में दिया गया प्रोसेसर 1.5 गीगा हर्ट की स्पीड से काम करता है जो एक बिजनेस टैब के लिहाज से अच्छी स्पीड है। इसके अलावा टैब में 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।टैब में एक्पेंडेबल मैमोरी का कोई ऑप्शन नहीं है जिसकी वजह से हो सकता है आपको ज्यादा मैमोरी पसंद करने वाले यूजरों को टैब पसंद न आए। मगर टैब में दी गई अन्य खूबियां इसके अपने आप में आकर्षक टैबलेट बनाती है। जैसे फोटो कैपचरिंग करने के लिए टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैब से वीडियो रिकार्डिंग करने के दौरान 1080 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार 8 जनवरी को वह अपना नया टैबलेट लांच कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications