Home
Computer

नैनोटेक्नोलॉजी क्‍या है, कंप्‍यूटर में ये कैसे काम करती है?

By Roith

आज हम बात करेंगे कंप्यूटर के क्षेत्र में नैनोटेक्नोलॉजी का क्‍या योगदान है। शायद ये शब्द आपके लिए थोड़ा कठिन हो, लेकिन चिंता मत करिए, हम इसे बहुत ही सरल तरीके से समझते हैं। नैनोटेक्नोलॉजी कंप्यूटर में काम कैसे करती है इसके बारे में जानने से पहले नैनोटेक्‍नालॉजी होती क्‍या है इसके बारे में जानना जरूरी है।

नैनोटेक्नोलॉजी क्‍या है, कंप्‍यूटर में ये कैसे काम करती है?

नैनोटेक्‍नालॉजी होती क्‍या है?

नैनोटेक्नोलॉजी काफी छोटे स्तर पर मैटीरियल और इक्विपमेंट के मैन्‍यूफैक्‍चर और उसके उपयोग से संबंधित एक वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र है। क्या आप जानते हैं कि नैनो कितना छोटा होता है? ये इतना छोटा होता है कि आपके एक बाल की मोटाई से भी लगभग 80,000 गुना छोटा। दरअसल, नैनोटेक्नोलॉजी का उपयोग कंप्यूटर के काफी सूक्ष्म आकार वाले इक्विपमेंट बनाने के लिए किया जाता है। इससे कंप्यूटर के आकार को और छोटा किया जा सकता है और इसकी स्‍पीड और पॉवर को भी बढ़ाया जा सकता है।

अगर हम कंप्यूटर के प्रोसेसर को नैनो स्तर पर डिजाइन कर सकें, तो वो कितना छोटा और शक्तिशाली हो जाएगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसी तरह से मेमोरी चिप्स और दूसरे पार्ट को भी नैनो तकनीक से विकसित किया जा सकता है। इससे न केवल कंप्यूटर का आकार छोटा होगा बल्कि इसकी परफार्मेंस भी कई गुना बढ़ जाएगी।

लेकिन नैनोटेक सिर्फ कंप्यूटर तक ही सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल मेडिकल उपकरणों, रोबोटिक्स और कई अन्य क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। छोटे से नैनोरोबोट भविष्य में शरीर के अंदर जाकर बीमारियों का इलाज कर सकेंगे। अब आप जान गए होंगे कि नैनोटेक्नोलॉजी कितनी महत्वपूर्ण और रोमांचक है। यही वजह है कि वैज्ञानिक इस पर लगातार शोध कर रहे हैं। आने वाले समय में नैनोटेक से और भी कई आविष्कार होंगे।

नैनोटेक्नोलॉजी का उपयोग कंप्यूटर के अलावा और कहां किया जा सकता है?

नैनोटेक्नोलॉजी का प्रयोग कंप्यूटरों के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में किया जा सकता है। चिकित्सा क्षेत्र में, नैनोरोबोट और नैनोसेंसर डायग्‍नोसिस और सुपरविजन में उपयोगी हैं। नैनोकणों से मेडिसिन डिस्‍ट्रीब्‍यूशन और टार्गेट थेरेपी की जा सकती है। उर्जा क्षेत्र में, उच्च क्षमता वाले नैनोस्ट्रक्चर्ड बैटरी और सौर सेल बनाए जा सकते हैं। पर्यावरण क्षेत्र में अगर नजर डाले तो नैनोसेंसर प्रदूषण की निगरानी कर सकते हैं, नैनोफिल्टर वॉटर प्यूरिफिकेशन में मदद कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nanotechnology in computers refers to the use of molecular-scale components and materials to create ultra-small, high-performance computing devices and circuits.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X