Home
Computer

अगर लैपटॉप 15 से 20 मिनट बाद गर्म होने लगे तो क्‍या करें?

By Gizbot Bureau

गर्मियां आ चुकी है पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने लगा है ऐसे में हम इंसान तो एसी और कूलर खाकर खुद को ठंडा कर लेते हैं लेकिन हमारे गैजेट इस गर्मी से नहीं बच पाते। लैपटॉप की बात करें तो कई बार अधिक गर्म होने की वजह से इसमें कई तरह की समस्‍याएं आनी शुरु हो जाती है, इसके अलावा बैटरी की लाइफ भी कम हो जाती है, चलिए जानते है अगर आपका लैपटॉप ऑन करने के बाद 15 से 20 मिनट में ही गर्म होना शुरु हो जाए तो क्‍या करें।

अगर लैपटॉप 15 से 20 मिनट बाद गर्म होने लगे तो क्‍या करें?

1. लैपटॉप की सफाई करें

सभी लैपटॉप में हीट यानी गर्मी को अंदर से बाहर निकालने के लिए फैन लगे होते हैं ये सेंसर की मदद से सेट किए गए तापमान पर चलने लगते हैं। लेकिन कुछ समय बाद इन फैन की वेंटिलेशन वाली जगह पर धूल गंदगी इस हद कर जमा हो जाती है जिसकी वजह से फैन हीट को बाहर नहीं निकाल पाता और लैपटॉप बंद होने लगता है इसलिए जिस जगह पर आपके लैपटॉप में फैन लगा हो वहां पर साफ ब्रश की मदद से जमी धूल हटा दें।

2. सही सर्फेस पर लैपटॉप रखें

जब भी लैपटॉप यूज़ करें हमेशा लैपटॉप को सख्त और ठोस सतह पर रखें जिससे उसके नीचे की सतह पर जो फैन लगे है वो हवा को बाहर की तरफ निकाल सके, अगर आप किसी बिस्‍तर या फिर ऐसी जगह पर लैपटॉप को रखकर काम करेंगे तो गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाएगी और वो जल्‍दी हीट होगा।

3. लैपटॉप पर ज्‍यादा लोड न डालें

अगर आपके पास कम रैम और प्रोसेसर वाला लैपटॉप है तो उसमें भारी ऐप्‍स और प्रोग्राम को न चलाएं। हालाकि आजकल के सभी लैपटॉप में कूलिंग के लिए अच्‍छा सिस्‍टम लगा होता है लेकिन पुराने मॉडल के लैपटॉप उतना बेहतर तरीके से प्रोसेसिंग नहीं कर पाते जिससे उनके अंदर काफी हीट जनरेट होती है।

4. कूलिंग पैड का प्रयोग करें

अगर आपका लैपटॉप नया है फिर भी कुछ समय बाद वो गर्म होने लगता है तो इसका मतलब आपके आस-पास का तापमान काफी अधिक है ऐसे में कूलिंग पैड का इस्‍तेमाल करके लैपटॉप की हीट को कम कर सकते हैं।

5. हार्डवेयर अपग्रेड कराएं

अगर ऊपर दिए गए सभी उपायों के बाद भी आपका लैपटॉप हीट हो रहा है तो हो सकता है कूलिंग सिस्टम खराब हो गया हो। ऐसे में लैपटॉप की सर्विसिंग करवाकर नया फैन कूलर या हीट सिंक इंस्टॉल कराना चाहिए, अगर हो सके तो लैपटॉप की रैम भी अपग्रेड करा सकते हैं इससे उसकी प्रोसेसिंग पॉवर थोड़ी इंप्रूव हो जाएगी और हीटिंग भी कम होगी।

इन तरीकों को अपनाकर आप लैपटॉप को ओवरहीटिंग से बचा सकते हैं और इसकी लाइफ भी बढ़ा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If your laptop overheats within 15-20 minutes, follow these steps: clean ventilation, use a solid surface, minimize load, elevate the laptop, and consider hardware upgrades.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X