Home
Computer

कंप्यूटर बंद करना मत भूलें वरना पछताना पड़ सकता है

By Roith

अगर आपके पास पीसी या फिर लैपटॉप है और उसे शट डाउन करने की बजाए स्‍लीप मोड, हाइबरनेट मोड के साथ दूसरे तरीके अपनाते हैं तो इससे आपके पीसी की परफार्मेंस कम हो जाती है। कभी-कभी कंप्यूटर को पूरी तरह से बंद करना जरूरी होता है? इसके कई फायदे हैं ,चलिए जानते हैं आखिर कंप्यूटर बंद करना क्यों जरूरी है?

कंप्यूटर बंद करना मत भूलें वरना पछताना पड़ सकता है

सिस्टम अपडेट

कई बार विंडोज अपडेट या सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के लिए कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना जरूरी होता है। अगर आप लगातार कंप्यूटर चालू रखते हैं, तो ये अपडेट्स इंस्‍टॉल नहीं होते इसलिए समय-समय पर कंप्यूटर रीस्टार्ट करके नए अपडेट्स इंस्‍टॉल कर सकते हैं।

अच्‍छी परफॉर्मेंस

लंबे समय तक पीसी/लैपटॉप चालू रखने पर उसकी प्रोसेसिंग स्पीड धीरे-धीरे कम होती जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पीसी में मेमोरी भरने लगती है। लेकिन जब भी आप पीसी रिस्‍टार्ट करते हैं ये मैमोरी डिलीट हो जाती है इससे पीसी की परफार्मेंस भी बढ़ जाती है।

बैटरी सेविंग

अगर आप लैपटॉप शटडाउन करते हैं तो इससे उसकी बैटरी भी सेव होती है। अगर आप नहीं जानते तो हम बता देते हैं स्लीप मोड में भी लैपटॉप कुछ बैटरी खर्च करता रहता है इसलिए बैटरी बचाने के लिए लैपटॉप को पूरी तरह से शटडाउन कर देना चाहिए।

सिस्टम सिक्‍योरिटी

जब आप अपना कंप्यूटर बंद करते हैं तो यह मालवेयर और दूसरे हैकिंग सॉफ्टवेयर से पीसी को बचाता है। स्‍लीप मोड के दौरान पीसी के बैकइंड में पोसेसिंग चलती रहती है ऐसे में उसमें मालवेयर अटैक हो सकता है।

इस तरह से आप अपने पीसी को पूरे दिन प्रयोग करके उसे बंद कर सकते है ताकि उसकी बैटरी परफार्मेंस के साथ बैटरी की लाइफ भी बनी रहे। अगर रोज न सही तो हफ्ते में एक दिन पीसी को पूरी तरह से शटडाउन जरूर करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Regularly you are shutting down your computer is crucial for installing updates, optimizing performance, saving battery life, ensuring system security, and preventing memory leaks.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X