हम गूगल सर्च क्यों प्रयोग करते हैं

आप चाहें अपने पीसी में कोई भी आपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग कर रहें हो मगर जहां सर्च इंजन की बात आती है ज्यादातर लोग गूगल को ही चुनते है आखिर ऐसी क्या खास बात है जो गूगल को नम्बर वन सर्च इंजन की श्रेणी में रखती है। आइए हम आप को बताते हैं।
यूजर की जरूरतों को ध्यान में रखना - गूगल ने यूजर की जरूरतों को समझा और उसे सर्च अपने सर्च इंजन में एप्लाई भी किया जिससे अन्य सर्च इंजन के मुकाबले गूगल में ज्यादा आसानी से यूजर अपने कंटेंट व अन्य चीजें सर्च कर सकता है।
पढ़ें: जिंक प्लस लेटेस्ट एंड्रॉएड टैबलेट, कीमत 6,500 रुपए
प्राब्लम सॉल्विंग सर्च इंजन - कोई भी यूजर नेट में अपनी प्राब्लम को सॉल्व करने के लिए सर्च इंजन का प्रयोग करता है गूगल सर्च इंजन में सभी विषयों से जुड़े कंटेट बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। जो कि अन्य सर्च इंजन में ढूड़ने में दिक्कत होती है।
अन्य के मुकाबले काफी तेज है – अगर हमे किसी विषय से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए तो अन्य सर्च इंजनों के मुकाबले गूगल तेजी से उसका हल खोज लेता है। इसके अलावा गूगल ने क्रोम ब्राउजर भी गूगल सर्च की स्पीड को और बढ़ा देता है।
यूजर फ्रेंडली- फोन हो या फिर पीसी जिसे प्रयोग करने में सबसे ज्यादा आसानी होगी यूजर उसी को सबसे ज्यादा पसंद करेगी। उसी तरह से गूगल सर्च में दिए गए आईकॉन और आसानी से मिलने वाले डायरेक्ट इंटरफेस की वजह से लोगों की यह पहली पसंद बना हुआ है।
गूगल के बारे में कुछ रोचक तथ्य
- गुगल में 1 ट्रिलियन से अधिक पेज जुड़े हुए हैं जो हर 19 महिनों में दुगने हो जाते है।
- पूरी दुनिया से करीब 300 मिलियन लोग गूगल और याहू सर्च इंजन का प्रयोग करते हैं।
- 55 प्रतिशत ऑनलाइन खरीद केवल सर्च के दौरान की जाती है।
- इंटरनेट में 90 प्रतिशत ट्रैफिक सर्च इंजनों की वजह से आता है।
- पूरे सर्च का 74.7 प्रतिशत सर्च गूगल एकाउंट सर्च से किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications