Home
Computer

विकिपैड ने लांच किया नया 3डी कंसोल टैबलेट

विकिपैड ने लांच किया नया 3डी कंसोल टैबलेट

जानकारों के अनुसार 2012 में कई नए 3डी गैजेट लांच होगें, जैसे पिछले साल स्‍मार्टफोन को लेकर सभी कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा था वैसे ही इस साल 3डी गैजेटों की भरमार रहेगी। कुछ कंपनियों ने 3डी तकनीक से कई गैजेट लांच भी किए हैं।

जिसमें से विकिपैड का 3डी टैबलेट एक शानदार डिवाइस है। टैबलेट का सबसे आकर्षक फीचर है इसमें दिया गया कंसोल जिसकी मदद से यूजर 3डी गेम का पूरा मजा ले सकता है। विकि पैड टैबलेट में दिए गए कंसोल में गेम कंट्रोल करने के अलावा ज्‍वाय स्‍टिक की सुविधा भी दी गई है।

टैबलेट में 8 की स्‍क्रीन मौजूद है जो 1080 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यूजर टैब में 2डी और 3जी दोंनो तरह की इमेज आराम से देख सकता है। टैबलेट में 4.0 ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साथ 8 जीबी इंटरनल फ्लैश मैमोरी दी गई है।

अगर आप टैबलेट की मैमोरी को और एक्‍पेंड करना चाहते है तो एक्‍टर्नल मैमोरी स्‍लॉट की मदद से मैमोरी बढ़ा सकते हैं। बाजार में विकिपैड 10,000 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है। अगर टैब के साथ कंसोल भी लेना चाहते है तो अतिरिक्‍त 2,500 रुपए अदा कर टैब कंसोल भी ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X